Advertisement

Search Result : "टेस्ट टीम"

डे-नाइट टेस्ट का है भविष्य : हैडली

डे-नाइट टेस्ट का है भविष्य : हैडली

न्यूजीलैंड के महान क्रिकेटर सर रिचर्ड हैडली ने डे-नाइट (दिन-रात्रि) टेस्ट मैचों को आगे बढ़ाने के बारे में बुधवार को कहा कि यह भविष्य के लिये फायदेमंद है क्योंकि यह सिर्फ दर्शकों को ही आकर्षित नहीं करेगा बल्कि टीवी के दर्शकों के लिये भी ज्यादा मुनासिब होगा।
विराट कोहली शानदार खिलाड़ी हैं: हैडली

विराट कोहली शानदार खिलाड़ी हैं: हैडली

न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज सर रिचर्ड हैडली ने कहा कि भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली शानदार खिलाड़ी हैं और उन्हें खेलते हुए देखना अच्छा लगता है। हैडली ने कहा, वह विश्व स्तरीय और अद्भुत खिलाड़ी हैं। उन्हें खेलते हुए देखना सचमुच सुखद है।
न्यूजीलैंड की टीम में शामिल किया गया एक और इंडियन जीत रावल

न्यूजीलैंड की टीम में शामिल किया गया एक और इंडियन जीत रावल

न्यूजीलैंड ने भारत में जन्मे सलामी बल्लेबाज जीत रावल को जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के आगामी चार टेस्ट के दौरे के लिये शुक्रवार को टीम में चुना। सोलह सदस्यीय टीम में रावल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक भी अंतरराष्टीय मैच नहीं खेला है। टीम में भारत में जन्मे स्पिनर ईश सोढ़ी की भी दो साल बाद वापसी हुई है। सत्ताईस वर्षीय रावल भारत में जूनियर खिलाड़ी थे और 2004 में अपने परिवार के साथ न्यूजीलैंड में बस गये थे।
भारत के लखनऊ में होगा अगला जूनियर हॉकी विश्व कप

भारत के लखनऊ में होगा अगला जूनियर हॉकी विश्व कप

अगला जूनियर हॉकी विश्व कप इस साल आठ से 18 दिसंबर तक लखनऊ में खेला जायेगा। इसमें 16 टीमें भाग लेंगी जिनमें गत चैम्पियन जर्मनी, अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, आस्ट्रिया, बेल्जियम, कनाडा, मिस्र, इंग्लैंड, भारत, जापान, कोरिया, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और स्पेन शामिल हैं।
सचिन का एक और रिकार्ड टूटा, कुक बने टेस्ट में सबसे युवा दस हजारी

सचिन का एक और रिकार्ड टूटा, कुक बने टेस्ट में सबसे युवा दस हजारी

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान एलेस्टर कुक टेस्‍ट इतिहास में 10 हजार रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन यह उपलब्धि हासिल की। कुक ने क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज भारत के सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया।
धोनी जिम्बाब्वे जाएंगे, विराट और रोहित को आराम

धोनी जिम्बाब्वे जाएंगे, विराट और रोहित को आराम

आईपीएल खत्म होने के तुरंत बाद 11 जून से शुरू हो रहे जिम्बाब्वे दौरे के लिए 16 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर ध्‍वन को आराम दिया गया है।
थॉमस-उबेर कपः पुरुष टीम की हार, महिलाओं की जीत जारी

थॉमस-उबेर कपः पुरुष टीम की हार, महिलाओं की जीत जारी

साइना नेहवाल की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने आज चीन के कुनशान में जर्मनी को 5-0 से करारी शिकस्त देकर उबेर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के नॉकआउट में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा लेकिन पुरुष टीम को थामस कप में हांगकांग से 2-3 से करीबी हार का सामना करना पड़ा जिससे उस पर जल्द बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।
जानिए, आईपीएल में आठ सालों में जो नहीं हुआ वो कल हुआ

जानिए, आईपीएल में आठ सालों में जो नहीं हुआ वो कल हुआ

आईपीएल में जो पिछले आठ सालों से नहीं हुआ, वह शनिवार को हो गया। चमत्‍कारिक महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में यह पहली बार हुआ जब उनकी टीम प्ले ऑफ में पहुंचने से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
पंजाब ने बिगाड़ा मुंबई का समीकरण, अगर मगर में फंसी अंबानी की टीम

पंजाब ने बिगाड़ा मुंबई का समीकरण, अगर मगर में फंसी अंबानी की टीम

रिद्धिमान साहा और मुरली विजय के अर्धशतकों तथा गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत किंग्‍स इलेवन पंजाब ने आईपीएल-9 में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। यह पंजाब की 11 मैचों में चौथी जीत है जबकि मुंबई की 12 मैचों में छठीं हार।
उत्‍तराखंड में हरीश रावत ने मारी बाजी, भाजपा हुई निराश

उत्‍तराखंड में हरीश रावत ने मारी बाजी, भाजपा हुई निराश

उत्तराखंड में फ्लोर टेस्ट में कांग्रेस की हरीश रावत सरकार सफल हो गई है। हरीश रावत द्वारा रखे गये विश्वास मत प्रस्ताव में उन्हें 33 विधायकों के मत मिले हैं। विधानसभा अध्‍यक्ष के मत पर असमंजस की स्थिति है। सूत्र हालांकि कह रहे हैं कि कांग्रेस को 34 मत मिले हैं। विपक्ष में 28 मत पड़े हैं।