Advertisement

Search Result : "डूब प्रभावित"

कश्मीर: 23वें दिन भी सामान्य जनजीवन प्रभावित, कुछ इलाकों में कर्फ्यू जारी

कश्मीर: 23वें दिन भी सामान्य जनजीवन प्रभावित, कुछ इलाकों में कर्फ्यू जारी

अलगाववादियों के बंद और कुछ क्षेत्रों में जारी कर्फ्यू के कारण कश्मीर घाटी में लगातार 23वें दिन भी सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं पिछले दिनों घायल हुए एक युवक की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है।
बिहारः बाढ़ में अभी तक 26 लोगों की मौत, लाखों प्रभावित

बिहारः बाढ़ में अभी तक 26 लोगों की मौत, लाखों प्रभावित

बिहार में बाढ़ से अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 22 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य में कोसी समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
बिहार में बाढ़ का कहर: अब तक 22 लोगों की मौत, लाखों प्रभावित

बिहार में बाढ़ का कहर: अब तक 22 लोगों की मौत, लाखों प्रभावित

बिहार में बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है। राज्य में बाढ़ से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इससे प्रदेश के 10 जिलों के 17.85 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित हैं।
नक्सल प्रभावित इलाकों में आकाशवाणी बनेगा हथियार

नक्सल प्रभावित इलाकों में आकाशवाणी बनेगा हथियार

माओवादी प्रभावित जिले में ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) ने तय किया है कि वॉल्व वाली पुरानी तकनीक को बदल कर उच्च क्षमता वाले नए ट्रांसमीटर लगाए जाएं ताकि सरकार अपने मन की बात के साथ लोगों की आवाज जन की बात भी सुन सके। छत्तीसगढ़ में रेडियो स्टेशन का न सिर्फ कलेवर बदल जाएगा बल्कि इसके कार्यक्रम और स्वरूप भी बदला जाएगा। अच्छे ट्रांसमीटरों के अभाव में लगभग बेकार पड़े रेडियो स्टेशनों पर सरकार 32 करोड़ रुपये निवेश कर छह नए आकाशवाणी के स्टेशन बनाएगी।
युवा खिलाड़ियों ने प्रभावित किया : बांगड़

युवा खिलाड़ियों ने प्रभावित किया : बांगड़

भारतीय टीम के लिये जिम्बाब्वे के खिलाफ संक्षिप्त दौरा इतना आसान नहीं रहा, विशेषकर ट्वेंटी20 में लेकिन भारतीय कोच संजय बांगड़ का कहना है कि युवा खिलाड़ी इसमें प्रभावित करने में सफल रहे।
सरदार सरोवर : फर्जी आंकड़ों की वजह से डूब जाएंगे 51 गांव

सरदार सरोवर : फर्जी आंकड़ों की वजह से डूब जाएंगे 51 गांव

नर्मदा किनारे बसे कसरावद के सुंदर गांव बसे हैं। जल्द ही ये गांव नर्मदा मैया की गोद में समा जाएंगे। सरदार सरोवर बांध के पास बने इन गांवों को सदियों से नर्मदा सींचती और जीवन देती आई है। सन 2001 में सरकार की ओर से सर्वे में कहा गया था, यदि बांध की ऊंचाई बढ़ाई गई तो 360 घर प्रभावित होंगे। लेकिन 2008 में हुए एक और सर्वे में कहा गया था कि 364 में से केवल 25 घर प्रभावित होंगे। सर्वे के इन तथ्यों की छेड़छाड़ पर आरटीआई के तहत कुछ जानकारियां बाहर आई हैं।
चर्चाः असुरक्षित क्यों हैं सुरक्षा बल | आलोक मेहता

चर्चाः असुरक्षित क्यों हैं सुरक्षा बल | आलोक मेहता

केंद्रीय गृह मंत्रालय निरंतर दावा करता है कि जम्मू-कश्मीर सीमावर्ती क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्‍था पहले से अधिक मजबूत हो गई है। लेकिन विभिन्न इलाकों में सुरक्षा बलों पर हमलों में जवानों के मारे जाने की घटनाएं बढ़ना ऐसे दावों पर प्रश्न चिह्न लगाती हैं।
श्रीलंका में भारी बारिश और बाढ़ से दो लाख लोग प्रभावित, 11 की मौत

श्रीलंका में भारी बारिश और बाढ़ से दो लाख लोग प्रभावित, 11 की मौत

श्रीलंका में मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक 11 लोगों की जान चली गई है। भयंकर बाढ़ के कारण दो लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
छग में नक्सल प्रभावित पिछड़े गांवों के कायापलट का अभियान

छग में नक्सल प्रभावित पिछड़े गांवों के कायापलट का अभियान

छत्तीसगढ़ में लोक सुराज अभियान के तहत अति नक्सल प्रभावित पिछड़े गांवों के कायापलट का अभियान शुरू किया गया है। पहले दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अति नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ के बासिंग गांव का औचक दौरा किया।
सेल्फी को लेकर आलोचना में घिरी पंकजा मुंडे ने किया पलटवार

सेल्फी को लेकर आलोचना में घिरी पंकजा मुंडे ने किया पलटवार

महाराष्ट्र की ग्रामीण विकास मंत्री पंकजा मुंडे मराठवाड़ा के सूखा प्रभावित क्षेत्र में दौरे के समय सेल्फी लेने के कारण सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक शिवसेना एवं विपक्ष के निशाने पर आ गई हैं। हालांकि मंत्री ने अपना बचाव करते हुए कहा कि सूखी हुई नदी के एक गड्ढे में पानी देखकर उन्होंने उत्साह में तस्वीर खींची थी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement