आरोप लगाया गया कि गुरमीत राम रहीम को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। हालांकि डीजी (जेल) ने इस बात से इनकार किया। बता दें कि हिरासत में लेने के बाद गुरमीत राम रहीम की जेड प्लस सुरक्षा खत्म कर दी गई थी।
अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मशहूर अभिनेता कमल हासन एक बार फिर ‘बिग बॉस’ के तमिल संस्करण के लेकर विवादों से घिर गए हैं। उन पर मानहानि का केस दर्ज किया गया है।
बायकुला जेल में बंद इंद्राणी सहित 200 कैदियों के खिलाफ रविवार को आईपीसी के तहत दंगा फैलाने, गैर-कानूनी तरीके से एकत्रित होने, सरकारी कर्मचारी पर हमला करने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।
मध्य-पश्चिमी ब्राजील में स्थित मातो ग्रोसो राज्य के एक जेल में हुए दंगे में 5 कैदियों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य घायल हो गए हैं। जेल में दंगे प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच लड़ाई शुरू होने के कारण हुआ। इससे पहले भी कई बार इस तरह के दंगे हो चुके हैं, जिनमें कई कैदियों की जानें गई हैं।
कोलकाता स्थित प्रेसीडेंसी कारागार के कैदियों को अब फैशन कार्यक्रमों के लिए परिधान सिलने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कारागार की इस तरह की यह पहली पहल है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की अति सुरक्षित मानी जाने वाली तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच गुरुवार की रात हुई झड़प और ब्लेडबाजी में 11 कैदी घायल हो गए। इसके बाद जेल के अंदर हड़कंप मच गया।
भारत ने 21 असैन्य कैदियों और 18 मछुआरों सहित 39 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया है। यह रिहाई कल तब हुई जब पाकिस्तान ने उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि कर दी। कैदियों की रिहाई की घोषणा करते हुए विदेश मंत्रालय ने बताया कि उन्हें अटारी-वाघा चौकी के रास्ते पाकिस्तान भेजा जा रहा है।
आय से अधिक संपत्ति मामले में एआईडीएमके महासचिव वीके शशिकला ने परापन्ना जेल में आत्मसमर्पण कर दिया है। शशिकला को कैदी नंबर 9234 का टैग दिया गया है। उन्होंने अपनी पहली रात जमीन पर सोकर बिताई।