Advertisement

Search Result : "ताजा सर्वे"

भारत में 100 मतदाताओं पर मात्र सात करदाता

भारत में 100 मतदाताओं पर मात्र सात करदाता

दुनिया भर में आर्थिक क्षेत्र में एक बेहतर निवेश संभावनाओं वाले देश के रूप में अपनी पहचान बना चुके भारत के मामले में एक रोचक तथ्य यह भी है कि यहां प्रत्येक 100 मतदाताओं में से केवल सात ही करदाता हैं। इसके आधार पर कहा जा रहा है कि दुनिया के इस सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में राजकोषीय लेकतंत्र विकसित नहीं हो सका है।
पंजाब: सर्वे के अनुसार कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी

पंजाब: सर्वे के अनुसार कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर किए गए दो सर्वे में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आ रही है। एक प्री-पोल सर्वे में जहां कांग्रेस स्पष्ट बहुमत तक पहुंचती दिख रही है, वहीं एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस के सर्वे में कांग्रेस बहुमत से ठीक पहले ठहरती नजर आ रही है। हालांकि एबीपी का सर्वे भी कांग्रेस को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरता दिखा रहा है।
उत्तराखंड: सर्वे के मुताबिक भाजपा को बहुमत संभव

उत्तराखंड: सर्वे के मुताबिक भाजपा को बहुमत संभव

उत्तराखंड विधानसभा चुनावों पर न्यूज चैनल एबीपी न्यूज के ओपिनियन पोल में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है लेकिन सीएम पद के लिए लोगों की पहली पसंद हरीश रावत बने हुए हैं। पोल के मुताबिक कांग्रेस 36 प्रतिशत वोटों के साथ 24 से 32 सीट ला सकती है, वहीं भाजपा 39 प्रतिशत वोटों के साथ 32 से 40 सीट जीत सरकार बना सकती है।
यूपी का चुनावी सर्वे, एक में भाजपा की सरकार, दूसरे में सपा-कांग्रेस की

यूपी का चुनावी सर्वे, एक में भाजपा की सरकार, दूसरे में सपा-कांग्रेस की

भारत में चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों की विश्वसनीयता हमेशा से संदेहास्पद रही है और लगता है कि ये स्थिति इस बार यूपी के चुनाव में भी नहीं बदलने वाली है। यूपी के विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में सिर्फ 11 दिन शेष हैं और इस बीच दो समाचार चैनलों द्वारा अलग-अलग एजेंसी से करवाए गए सर्वे के अनुमान बताते हैं कि यूपी में भारतीय जनता पार्टी या सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बन सकती है।
अभी चुनाव हुए तो राजग को 360 सीटें : सर्वे

अभी चुनाव हुए तो राजग को 360 सीटें : सर्वे

केंद्र की सत्ता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के गठन को ढाई साल बीत चुके हैं, लेकिन अब भी उसकी लोकप्रियता बनी हुई है। एक सर्वे के मुताबिक यदि मौजूदा वक्त में लोकसभा चुनाव हो जाएं तो राजग 360 सीटों के साथ केंद्र की सत्ता में लौट सकता है। यूपीए को 60 और अन्य को 123 सीटें मिलने का अनुमान है।
केजरीवाल को झटका, आप से ज्यादा मोदी से खुश है दिल्ली

केजरीवाल को झटका, आप से ज्यादा मोदी से खुश है दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अभी पंजाब जीतने के लिए अपना पूरा ध्यान पंजाब में लगाए हुए हैं दूसरी ओर दिल्ली में उनके खिलाफ नाराजगी बढ़ती दिख रही है।
नोटबंदी:पीएम के सर्वे पर शत्रुघ्‍न का निशाना, कहा, मूर्खों की दुनिया से बाहर आएं

नोटबंदी:पीएम के सर्वे पर शत्रुघ्‍न का निशाना, कहा, मूर्खों की दुनिया से बाहर आएं

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। नोटबंदी को लेकर किए गर सर्वे पर उन्‍होंने सवाल दागे हैं। शत्रुघ्न ने हालांकि अपने हमले में पीएम नरेंद्र मोदी का नाम नहीं लिया है। गुजरे जमाने के सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर लिखा कि मूर्खों की दुनिया में जीना बंद करें लोग, लोगों को हो रही तकलीफ को समझें।
अमेरिका: ताजा चुनावी सर्वेक्षण में कांटे की टक्कर, हिलेरी दो अंक से आगे

अमेरिका: ताजा चुनावी सर्वेक्षण में कांटे की टक्कर, हिलेरी दो अंक से आगे

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव से पूर्व कराए गए एक ताजा सर्वेक्षण के अनुसार व्हाइट हाउस के लिए मुकाबला और कांटे का हो गया है और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप से मात्र दो प्रतिशत अंक से आगे हैं।
राष्‍ट्रपति पद के चुनाव को लेकर आधे से अधिक अमेरिकी तनाव में : अध्ययन

राष्‍ट्रपति पद के चुनाव को लेकर आधे से अधिक अमेरिकी तनाव में : अध्ययन

राष्‍ट्रपति पद के चुनाव को लेकर आधे से अधिक अमेरिकी तनाव में है। चुनाव के लिए जो लोग सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे हैं उन पर तनाव हावी होने की आशंका अधिक है। अमेरिका के इतिहास में होने जा रहे सर्वाधिक विषमता भरे इन चुनावों से पहले किए गए एक सर्वेक्षण में यह दावा किया गया है।
सेवा क्षेत्र में नये आर्डर में कमी से सितंबर में पीएमआई नीचे

सेवा क्षेत्र में नये आर्डर में कमी से सितंबर में पीएमआई नीचे

प्रतिस्पर्धी दबाव और प्रतिकूल मौसम स्थिति के बीच नये आर्डर की कमी से सितंबर महीने में सेवाओं में वृद्धि धीमी हुई है। एक सर्वे में यह कहा गया है। निक्की इंडिया सर्विसेज परचेसिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) सितंबर में 52 रहा जो अगस्त में 43 महीने के उच्च स्तर 54.7 था।
Advertisement
Advertisement
Advertisement