अमेरिका में तीन भारतीयों ने यह आरोप कबूल कर लिए हैं कि उन्होंने अपने संचालन वाले स्कूल के लाभ के लिए छात्र वीजा और वित्तीय सहायता फर्जीवाड़े की साजिश की थी।
शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 297 अंक टूटकर साढ़े तीन महीने के निम्न स्तर 27,437.94 अंक पर बंद हुआ। यह 14 जनवरी के बाद का न्यूनतम स्तर है। पिछले आठ कारोबारी दिनों में सेंसेक्स सात दिन गिरा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों फ्रांस, जर्मनी और कनाडा की यात्रा के बाद शनिवार तड़के स्वदेश पहुंच गए है। इस यात्रा के दौरान फ्रांस के साथ 36 राफेल विमानों की आपूर्ति और कनाडा के साथ यूरेनियम करार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
संघ, संजय जोशी को फिर मुख्यधारा में लाने का प्रयास करता रहता है यह सभी जानते हैं। यही वजह है कि एक धड़ा उनसे अच्छे रिश्ते बनाए रखना चाहता है ताकि जब भी बदलाव हो और वह कोई पद संभालें तो उनसे नए सिरे से दोस्ती न शुरू करना पड़े।
अटारी-वाघा क्रासिंग क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास गश्त कर रहे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के वाहन पर कथित तस्करों ने सीमा पार से हमला किया जिससे बीएसएफ के तीन जवान घायल हो गए।
हिंदुओं की आबादी 2050 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आबादी होगी। भारत इंडोनेशिया को पीछे छोड़कर मुस्लिमों की सर्वाधिक आबादी वाला राष्ट्र होगा। एक नए अध्ययन में इस बात का पूर्वानुमान किया गया है।
देशभर में ईसाईयों के खिलाफ हो रहे हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के आदिवासी इलाकों में हर दिन ईसाईयों के खिलाफ कुछ न कुछ घटनाएं सामने आ रही हैं। नागरिक अधिकार संगठन पीयूसीएल की हाल ही में आई रिर्पोट के अनुसार उदयपुर जिले मे ईसाईयों के खिलाफ गंभीर मामले सामने आए हैं। इन्हें इनके पूजा करने के संवैधानिक अधिकार तक से वंचित किया जा रहा है। आदिवासी ईसाईयों को भयभीत किया जा रहा है।