पश्चिम बंगाल में बेहद महत्वपूर्ण तीसरे चरण के मतदान से पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे राज्य में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के 75,000 जवानों सहित एक लाख सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।
ब्रुसेल्स में खुद को उड़ाने वाले दो फिदायिन हमलावरों की शिनाख्त करने के साथ ही एयरपोर्ट पर धमाके के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बोल्जियम मीडिया ने खबर दी है कि पुलिस ने ब्रुसेल्स हवाईअड्डे पर घातक हमले के मुख्य आरोपी नाजिम लाचरोई को गिरफ्तार करने के साथ ही दो अन्य फिदायिन हमलावरों की भी पहचान कर ली है। बेल्जियम पुलिस के अनुसार दोनों आपस में भाई थे, जिनकी तलाश पेरिस हमले के मुख्य संदिग्ध सालेह अब्देलसलाम से संबंधों को लेकर की जा रही थी।
लिवरपूल। भारतीय मुक्केबाजी स्टार विजेंदर सिंह का विजयी अभियान जारी है और इसी कड़ी में उन्होंने आज यहां हंगरी के अलेक्जेंडर होर्वाथ को तीन राउंड तक चले मुकाबले में हरा दिया। प्रोफेशनल मुक्केबाजी के नॉकआउट चरण में यह उनकी लगातार चौथी जीत है। विजेंदर को उनके प्रतिद्वंद्वी ने अच्छी चुनौती दी लेकिन तीसरे राउंड में भारतीय स्टार ने उन्हें हराने में कामयाबी हासिल की।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनेबरा में चल रहे वनडे मैच में अंपायर हेलमेट पहनकर अंपायरिंग करते नजर आए। पिछले दिनों भारत में एक मैच के दौरान चोट लगने की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए अंपायर जान वार्ड को बुधवार को दोनों देशों के बीच खेले जा रहे मैच में हेलमेट पहन कर अंपायरिंग करनी पड़ी।
विराट कोहली की शतकीय पारी के बावजूद भारत तीसरा वनडे मैच भी आस्ट्रेलिया से हार गया। मेलबर्न में आस्ट्रेलिया ने भारत के 295 रन का पीछा करते हुए तीन विकेट से मैच जीत लिया और पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 24 शतक बनाने के साथ-साथ सबसे तेज 7 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ये दोनों कारनामे सिर्फ 161 पारियों में कर दिखाए। कोहली के शानदार शतक की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 296 रन का लक्ष्य रखा है।
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि अब एकदिवसीय क्रिकेट में भी गुलाबी गेंद का उपयोग शुरू कर देना चाहिए क्योंकि सफेद गेंद से गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिल रही है।
पर्थ के वाका मैदान पर शतक बनाकर भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। उनकी 171 रनों की नाबाद पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने पहले वनडे मैच में 310 रनों का लक्ष्य रखा। यह रोहित के करियर का 9वां शतक और पर्थ में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का एकदिवसीय मैचों में पहला शतक है।
कप्तान पार्थिव पटेल के शानदार शतक और आरपी सिंह व जसप्रीत बमराह की घातक गेंदबाजी की मदद से गुजरात ने दिल्ली को 139 रन से हराकर विजय हजारे ट्राफी जीत ली है। इस वनडे ट्राफी को गुजरात ने पहली बार अपने नाम किया है।