ब्रिटेन में रह रही 11 साल की अनुष्का ने मेनसा के आईक्यू टेस्ट में 162 अंक प्राप्त कर देश में सबसे तेज दिमाग वाले छात्र का खिताब पाया है। अनुष्का बिनॉय ने उच्च आईक्यू वाले लोगों की संस्था मेनसा के निरीक्षण में संचालित कैटेल थर्ड बी की परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले एक प्रतिशत सभी अभ्यर्थियों में शुमार हो गई।
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप से शपथ लेने में हुई चूक का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। बहुत से लोग इस त्रुटि को तेज प्रताप की शिक्षा और अनुभव से जोड़कर लालू यादव पर निशाना साध रहे हैं। लेकिन आज लालू यादव ने पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही लपेट में लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की शपथ के दौरान एक शब्द के गलत उच्चारण की याद दिलाते हुए कहा कि उन्हें दोबारा शपथ लेनी चाहिए।
जैसा कि उम्मीद जताई जा रही थी लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। आज पटना के गांधी मैदान में 28 मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण करने के बाद नीतीश कुमार ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया। लालू के दूसरे बेटे तेज प्रताप को स्वास्थ्य महकमे की जिम्मेदारी मिली है जबकि गृह जैसा अहम विभाग नीतीश कुमार ने अपने पास रखा है। लालू के दोनों बेटों को तीन-तीन विभागों के साथ मंत्री बनाया गया है।
बिहार के मधेपुरा से सांसद और जनाधिकार पार्टी (जेएपी) के प्रमुख राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आज उन अमर्यादित दावों के लिए माफी मांगी है, जिनमें उन्होंने कहा था कि यदि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के दोनों बेटे बिहार विधानसभा का चुनाव जीत जाते हैं तो वह (पप्पू यादव) राजनीति छोड़ देंगे।
भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक जहीर खान ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। चोटों से तंग आ चुके इस धुरंधर गेंदबाज ने स्वीकार किया कि अब उनका शरीर खेलने का बोझ नहीं उठा सकता। फिल्हाल वह आईपीएल-9 में खेलेंगे लेकिन इसके बाद वह घरेलू क्रिकेट से भी विदा लेना चाहते हैं।
बढ़ती सांप्रदायिकता और अभिव्यक्ति की आजादी पर बढ़ते हमलों के खिलाफ साहित्यकारों के सम्मान लौटाने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को पंजाबी लेखिका दलीप कौर तिवाणा ने पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का एेलान किया।
भारत, जापान, जर्मनी और ब्राजील ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता को लेकर अपनी दावेदारी की मुहिम तेज कर दी है। अमेरिकी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-4 देशों की बैठक बुलाकर इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।