नेपाल में बुधवार को एक बार फिर भूकंप के ताजा झटके महसूस किए गए है। मंगवार को यहां आए शक्तिशाली भूकंप में 65 लोगों के मारे जाने के बाद डरे हुए हजारों लोगों ने खुले में ही रात बिताई।
नेपाल और उत्तर भारत के कई शहरों में आज फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। करीब 7.3 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र नेपाल-चीन सीमा के पास था। हालिया झटकोंं के बाद नेपाल में 42 और भारत में 18 लोग मारे गए हैं। भारत में सबसे ज्यादा नुकसान बिहार में हुआ है।
नेपाल में शुक्रवार को भी भूकंप के दो बड़े झटके महसूस किए गए। इस कारण तबाही से जूझ रहे लोगों में दहशत फैल गई। अब तक भूकंप में मरने वालों की संख्या लगभग 8,000 तक पहुंच चुकी है।
नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढकर 7 हजार से ज्यादा हो गई है और 14,025 अन्य लोग घायल हुए हैं। अब मलबे में शायद ही किसी के जिंदा बचे होने की उम्मीद बची है।
आईपीएल के आठवें संस्करण के 30वें लीग मैच में मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राईड्स ने दो दफा चैंपियन रहे चेन्नै सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। कोलकाता नाइट राईड्स की ओर से रॉबिन उथप्पा ने तेज बैटिंग की और 58 गेंदों में 80 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने भी धुंआधार पारी खेली। उन्होंने मात्र 32 गेंदों में 59 रन लिए।
सोमवार शाम को भी नेपाल, बिहार और बंगाल सीमा पर 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बीच नेपाल में मरने वालों की तादाद 4 हजार तक पहुंच गई है। भारत में भी अब तक 72 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।
नेपाल में भूकंप के लगातार घटके कहर बरपा रहे हैं। अब तक चार हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार और सोमवार को आए भूकंप के ताजा झटकों के बाद बारिश, बर्फबारी और भू-स्खलन ने राहत और बचाव कार्यों में रूकावट पैदा कर दी है। सरकार व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त हैं। लोग खाने-पीने और इलाज के लिए तरस रहे हैं। दहशत के साये में लाखों लोग सड़कों और खुली जगहों पर रात बिताने को मजबूर हैं। चारों तरह मातम और मलबा बिखरा है। भूकंप ने पूरे नेपाल को हिलाकर रख दिया है। लोग मदद के लिए तरस रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल सहित देश के कुछ हिस्सों में भूकंप से मची तबाही के मद्देनजर राहत व बचाव के कामों का जायजा लिया। आपदा प्रभावित नेपाल की मदद के लिए आॅपरेशन मैत्री तेज करते हुए भारत ने रविवार को दो दर्जन से ज्यादा विमानों और हेलीकाॅप्टरों को तैनात किया है। सड़क मार्ग से बड़े पैमाने पर लोगों को निकाला जा रहा है। वायुसेना और एनडीआरएफ के कई दल नेपाल पहुंचकर राहत व बचाव के कामों में जुट गए हैं।
देर रात आम आदमी पार्टी के चार सदस्यों को पार्टी से निकाले जाने का स्वराज अभियान पर कोई असर नहीं होगा। आम आदमी पार्टी के बागी गुट एक वरिष्ठ सदस्य बताते हैं कि ‘ अच्छा हुआ निकाल दिया, नहीं तो फालतू बातों के जबाव देने के लिए समय खराब हो रहा था। अब कम से कम हम स्वराज अभियान पर पूरा ध्यान दे सकेंगे और काम तेजी से करेंगे। ’
इंटरनेट पर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कई ट्विटर अकाउंट्स रद्द कर दिए गए हैं। यह जानकारी तब मिली जब इससे संबंधित ट्रैफिक देखने और फॉलो करने वाले एक्टि्विस्ट और एक्सपर्ट्स को आईएस से संबंधित कई अकाउंट्स नहीं मिले।