समाजवादी पार्टी में विलय को लेकर चर्चा में रही कौमी एकता दल का अंततः विलय तय है। समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी शिवपाल यादव का कहना है कि हर हाल में कौमी एकता दल का पार्टी में विलय होगा।
दिल्ली सरकार से बर्खास्त पूर्व मंत्री संदीप कुमार की मुश्किल और बढ़ गई है क्योंकि कुछ दिन पहले सामने आई एक आपत्तिजनक सीडी में उनके साथ जो महिला दिखाई दी है, उसने कुमार पर कथित तौर पर नशीला पेय पिलाकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है जिसके बाद पूर्व मंत्री ने आज यहां डीसीपी कार्यालय में समर्पण कर दिया।
डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को रिपब्लिकन पार्टी के उनके प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर मिली बढ़त पिछले एक महीने में घटकर आधी हो गयी है। एक नये सर्वेक्षण में यह जानकारी मिली है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सीडी में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थित में नजर आने वाले मंत्री संदीप कुमार को निलंबित कर दिया। उन्हें महिला एवं बाल विकास मंत्री पद से पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।
पश्चिम बंगाल में लगातार दो विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के बाद ममता बनर्जी को एक और उपलब्धि हासिल होने वाली है और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को चुनाव आयोग से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने वाला है।
सचमुच नया इतिहास बन गया। यही तो आकांक्षा रही थी-अरविंद केजरीवाल की। किसी भी मुख्यमंत्री को केवल डेढ़ वर्ष में अपनी ही आधी कैबिनेट को बर्खास्त नहीं करना पड़ा। वह भी गंभीर अपराध और चरित्र हीनता के कारण।
अपनी सरकार और संगठन के एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा की महत्वपूर्ण आंतरिक बैठकों के दौर को समाप्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के राज्यसभा सदस्यों से समाज के गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़़ने की दिशा में काम करने को कहा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने की तैयारी कर चुके मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब लैपटाप की जगह मोबाइल फोन देने की तैयारी कर रहे हैं। यह संभव भी है कि समाजवादी पार्टी मोबाइल देने का वादा अपने चुनावी घोषणापत्र में भी कर दे।
आम आदमी पार्टी पंजाब में टिकट बंटवारे और उसके बाद पंजाब के पार्टी संय़ोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर को पद से हटाने के बाद पार्टी दो फाड़ नजर आ रही है। पार्टी में पंजाब बनाम दिल्ली का राग अलापा जा रहा है। एक ओर पार्टी कार्यकर्ता बोल रहे हैं कि दिल्ली से आए संजय सिंह और दुर्गेश पाठक का पंजाब के मामलात में दखल कम किया जाए और पार्टी से जुड़े पंजाब के लोगों को ज्यादा से ज्यादा अधिकार दिए जाएं।
भाजपा नेता और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के निशाने पर दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग भी आ गए हैं। स्वामी ने ट्वीट कर कहा कि जिस तरह से केजरीवाल 420 हैं उसी तरह से नजीब जंग भी। अभी तक जंग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निशाने पर थे। लेकिन अब जंग भाजपा नेता के भी निशाने पर आ गए हैं।