सांस लेने संबंधी दिक्कत से जूझ रहे अभिनेता दिलीप कुमार की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है लेकिन डॉक्टरों के अनुसार उन्हें कुछ दिन और अस्पताल में रहना होगा।
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पी पी पांडे ने आज गुजरात के प्रभारी पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाल लिया। इससे पहले निवर्तमान डीजीपी पी सी ठाकुर का अप्रत्याशित तरीके से दिल्ली तबादला कर दिया गया था।
“एम. ए.। प्राचीन इतिहास में पीएच.डी। कहानी-कविता के साथ-साथ यात्रा वृत्तां पर भी पुस्तक। धूप का गुलाब और चबूतरे का सच नाम से कहानी संग्रह। बादल को घिरते देखा है यात्रा वृत्तांत और तख्त बनने लगा आकाश नाम से कविता संग्रह प्रकाशित। साथ में खिले हैं शब्द नाम से एक हाइकू संग्रह। महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी का मुंशी प्रेमचंद पुरस्कार।”
भाजपा सांसद और सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात संबोधन पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए आज कहा कि वह मन की बात के बजाए दिल की बात में विश्वास रखते हैं। दूसरी ओर भाजपा के युवा प्रकोष्ठ ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
तीन भारतीयों - रिलायंस इंडस्टीज के मुकेश अंबानी, विप्रो के अजीम प्रेमजी और सन फार्मा के दिलीप सांघवी विश्व के 50 सबसे अमीर लोगों की सूची में हैं। इस सूची में माइक्रो साफ्ट के बिल गेट्स शीर्ष पर हैं।
डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी और वित्त मंत्री अरुण जेटली के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। आज जेटली के इस्तीफे की मांग करते हुए आप कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस को पानी की बौछार छोड़ने पड़ी और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार ने पद्म विभूषण सम्मान मिलने पर अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि यह मेरे लिए भावुक क्षण था। पद्म विभूषण देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
अपने जमाने के चर्चित अभिनेता दिलीप कुमार ने भारत सरकार की तरफ से गुप्त मिशन पर दो बार पाकिस्तान का दौरा किया था। यह खुलासा पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद कसूरी ने मुंबई में दिलीप कुमार से मुलाकात के बाद दी।