दुनिया में भले ही हर तरफ विकास की बात कही जा रही है लेकिन नवजात बच्चों की दुर्दशा पर कुछ खास ध्यान नहीं दिया जा रहा है। या यूं कहें कि विश्व का मानव समाज इस मसले पर मौन होकर अपनी हार स्वीकार करता जा रहा है। मानव समुदाय एक तरह से नवजात श्िाशुओं की हिफाजत नहीं कर पा रहा है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) की ताजा रिपेार्ट में कहा गया है कि दुनिया में विभिन्न तरह के संक्रमण की वजह से पैदा होने के साथ ही दस लाख बच्चों ने दम तोड़ दिया।
ब्रिटेन के जनमत संग्रह में बहुमत ने यूरोपीय समुदाय से अलग होने का फैसला किया। यूं लगभग 48 प्रतिशत जनता समुदाय में रहने के पक्ष में थी, लेकिन लोकतंत्र में एक हजार हो या दस लाख, मतों का पलड़ा भारी होने पर विजयी सिकंदर हो जाता है।
चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में 30 हजार लोगों के साथ-साथ आज पूरी दुनिया में लाखों लोगों ने योगासन और प्राणायम करते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। दुनिया के 190 से अधिक देशों में आज योग दिवस का आयोजन किया गया।
पाकिस्तान में सबसे छोटे अल्पसंख्यक समुदाय कलाशा की 14 साल की एक लड़की का इस्लाम में धर्मांतरण करने पर मुसलमानों और इस अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के बीच संघर्ष हुआ।
भारत द्वारा परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की सदस्यता हासिल करने की दिशा में बढ़ने का जिक्र करते हुए चीन के आधिकारिक मीडिया ने आज कहा कि यदि नई दिल्ली को इस विशिष्ट समूह में प्रवेश दिया जाता है तो भारत और पाकिस्तान के बीच का परमाणु संतुलन बिगड़ जाएगा।
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सर्फ एक्सेल का एक वीडियो बहुत वायरल हुआ है। रमजान के महीने पर बने दो मिनट बीस सेकंड के इस वीडियो ने सभी का दिल जीत लिया है।
दिल्ली का कनॉट प्लेस एक स्थान नीचे आकर दुनिया का सातवां सबसे महंगा कार्यालय स्थल बन गया है। संपत्ति सलाहकार कंपनी सीबीआरई रिसर्च के द्विवार्षिक ग्लोबल प्राइम ऑफिस ऑक्युपेंसी कॉस्ट्स सर्वेक्षण के अनुसार इस सूची में मुंबई के बांद्रा कुर्ला परिसर को 19वां और नरीमन पाइंट को 34वां स्थान मिला है।
पाकिस्तान ने दावा किया कि अगर परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं करने वाले राष्ट्रों को सदस्यता देने के लिए समान पात्रता पर सहमति बनती है तो उसकी विश्वसनीयता भारत से ज्यादा मजबूत है।