Advertisement

Search Result : "दुर्लभ ऐतिहासिक सामग्री"

दुर्गा की दुर्लभ मूर्ति भारत को लौटाई मर्केल ने

दुर्गा की दुर्लभ मूर्ति भारत को लौटाई मर्केल ने

जर्मनी ने जम्मू-कश्मीर से दो दशक पहले लापता हुई दसवीं शताब्दी की दुर्गा की एक दुर्लभ मूर्ति भारत को आज लौटा दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल का आभार जताया। लापता होने के बाद यह मूर्ति जर्मनी के एक संग्रालय में पाई गई थी। भारत की यात्रा पर आईं जर्मन चांसलर मर्केल ने यहां हैदराबाद हाउस में मोदी को यह मूर्ति सौंपी।
नाइजीरिया में महिलाओं के हक में ऐतिहासिक फैसला

नाइजीरिया में महिलाओं के हक में ऐतिहासिक फैसला

नाइजीरिया में आधी आबादी के हक में एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। वहां वर्षों पुरानी प्रथा ‘महिलाओं के खतने’ (एफजीएम) पर कानूनी रोक लगा दी गई है। प्रचलित भाषा में इसे ‘एफजीएम’ कहते हैं यानी कि महिलाओं की योनि का संवेदनशील हिस्सा ब्लेड के जरिये काट कर हटा देना जिससे महिलाएं यौन सुख से वंचित रहें।
इंटरनेट पर 94% बढ़ी हिंदी सामग्री की खपत: गूगल

इंटरनेट पर 94% बढ़ी हिंदी सामग्री की खपत: गूगल

भारत में करीब 21 फीसदी लोग इंटरनेट हिंदी में देखना चाहते हैं। देश में हिंदी सामग्री की खपत सालाना 94 फीसदी की दर से बढ़ी है जबकि अंग्रेजी सामग्री की खपत में सिर्फ 19 फीसदी की वृद्ध‍ि दर्ज की गई है।
साइना के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर बधाइयों का तांता

साइना के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर बधाइयों का तांता

बैडमिंटन में भारत को गौरव के कई क्षण देने वाली साइना नेहवाल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में साइना भले ही गोल्ड जीतने से चूक गई हों मगर पहली बार किसी भारतीय खिलाड़ी के इस स्तर तक पहुंचने की खुशी देश में कम नहीं है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने पर साइना नेहवाल को सोमवार को बधाई दी।
राष्ट्रीय संग्रहालय में प्राचीन नक्शों की प्रदर्शनी

राष्ट्रीय संग्रहालय में प्राचीन नक्शों की प्रदर्शनी

राजधानी में शुरू हुई प्राचीन नक्शों की एक अनोखी प्रदर्शनी पृथ्वी के सही भौतिक चित्रण के लिए सदियों से अनवरत जारी मानव की अथक कोशिश को उजागर करेगी। यह प्रदर्शनी भारतीय उपमहाद्वीप के प्रयोगात्मक ब्रह्माण्डीय निरूपण से लेकर भौगोलिक चित्रण की विकास यात्रा को भी रेखांकित करेगी।
पॉर्न सामग्री नहीं दिखाने वाली साइटों से प्रतिबंध हटा

पॉर्न सामग्री नहीं दिखाने वाली साइटों से प्रतिबंध हटा

वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर आलोचना झेल रही सरकार ने आज अपने आदेश की समीक्षा की और उन साइटों पर से प्रतिबंध हटाने का निर्णय किया जो अश्लील सामग्री नहीं परोसती। इससे पहले, दूरसंचार विभाग ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (आईएसपी) को 857 वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था।
ऑनलाइन 'सेक्‍स' खोज में भारतीयों का जलवा, उन्‍नाव टॉप पर

ऑनलाइन 'सेक्‍स' खोज में भारतीयों का जलवा, उन्‍नाव टॉप पर

भारत में 857 पोर्न साइट के ब्‍लॉक किए जाने का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। हालांकि, अभी तक सरकार ने खुलकर स्‍वीकार नहीं किया कि ये पोर्न साइट किसके आदेश पर और क्‍यों ब्‍लॉक कराई गई हैं। लेकिन व्‍यक्तिगत आजादी पर हमला बताते हुए इस कदम की काफी आलोचना हो रही है। कुछ लोग इसे सरकार के 'स्‍वच्‍छ इंटरनेट अभियान' का नाम दे रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वयस्‍कों को उनके कमरों में पोर्न देखने से नहीं रोका जा सकता।
ऐतिहासिक समझौताः नगालैंड में अब होगी शांति

ऐतिहासिक समझौताः नगालैंड में अब होगी शांति

केंद्र सरकार की उत्तर पूर्व पर ध्यान देने की नीति के परिणाम दिखने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले बांग्लादेश के साथ दशकों से अटके पड़े भूमि समझौते को अंजाम दिया और अब नगालैंड में शांति बहाल करने के लिए वहां के प्रभावशाली संगठन नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (एनएससीएन) (आईएम) के साथ शांति संधि पर हस्ताक्षर हो गए हैं। इस समझौते के बाद अब नगालैंड में बंदूकों की आवाजें खामोश हो जाएंगी और राज्य के विकास को गति मिलेगी।
फांसी की शर्मनाक छाया

फांसी की शर्मनाक छाया

मौत की सजा के जरिये अपराध की रोकथाम का लक्ष्य विफल हो चुका है। शोध यह साबित करने में लगातार विफल रहे हैं कि मौत की सजा से अपराध पर रोक लगती है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement