Advertisement

Search Result : "देश पर आपदा"

देश का पहला भारतीय महिला बैंक होगा बंद

देश का पहला भारतीय महिला बैंक होगा बंद

महिलाओं के खोला गया देश का पहला भारतीय महिला बैंक (बीएमबी) बंद होने जा रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र के शीर्ष बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने पांच सहयोगी बैंकों समेत भारतीय महिला बैंक के खुद में विलय के लिए सरकार से अनुमति मांगी है। 19 नवंबर 2013 को मुंबई में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बीएमबी का उद्घाटन किया था। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम भी थे। बाकायदा इसके लिए 1,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।
श्रीलंका में भारी बारिश और बाढ़ से दो लाख लोग प्रभावित, 11 की मौत

श्रीलंका में भारी बारिश और बाढ़ से दो लाख लोग प्रभावित, 11 की मौत

श्रीलंका में मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक 11 लोगों की जान चली गई है। भयंकर बाढ़ के कारण दो लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
लड़के-लड़कियों के साथ बैठने पर पाकिस्तानी विश्वविद्यालय ने लगाई रोक

लड़के-लड़कियों के साथ बैठने पर पाकिस्तानी विश्वविद्यालय ने लगाई रोक

पाकिस्तान के एक विश्वविद्यालय ने परिसर में लड़के-लड़कियों के जोड़े में बैठने को इस्लामी परंपराओं के विरूद्ध करार देते हुए ऐसा करने पर रोक लगा दी है।
एसबीआई में मिल जाएंगे 5 सहयोगी बैंक, सरकार से मांगी मंजूरी

एसबीआई में मिल जाएंगे 5 सहयोगी बैंक, सरकार से मांगी मंजूरी

देश में सार्वजनिक क्षेत्र के शीर्ष बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने पांच सहयोगी बैंकों तथा नवगठित एसबीआई भारतीय महिला बैंक (बीएमबी) के खुद में विलय के लिए सरकार से अनुमति मांगी है। इससे सार्वजनिक बैंकिंग क्षेत्र में एकीकरण की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
आंध्र प्रदेश: निर्माणाधीन मॉल की दीवार गिरने से सात मजदूरों की मौत

आंध्र प्रदेश: निर्माणाधीन मॉल की दीवार गिरने से सात मजदूरों की मौत

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के लक्ष्मीपुरम में एक मल्टीप्लेक्स के निर्माण स्थल पर शनिवार की रात जमीन धंसने से सात मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य मजदूर को गंभीर हालत में बचाया गया और उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोदी की उपग्रह परियोजना से पाक के बाद अब अफगानिस्तान ने भी मुंह मोड़ा

मोदी की उपग्रह परियोजना से पाक के बाद अब अफगानिस्तान ने भी मुंह मोड़ा

भारत की दक्षिण एशियाई उपग्रह परियोजना से पाकिस्तान के नाता तोड़ने के बाद अब अफगानिस्तान भी इस उपक्रम में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।
आसाराम ने कहा, देश का कानून अंधा हो गया, एक लड़की के पीछे लाखों लोग परेशान

आसाराम ने कहा, देश का कानून अंधा हो गया, एक लड़की के पीछे लाखों लोग परेशान

नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप में जोधपुर जेल में बंद आसाराम ने कहा कि देश का कानून अब अंधा हो गया है। एक लड़की के चक्कर में लाखों लोग परेशान हो रहे हैं।
देश में एक जून नहीं 28 मई के आस-पास ही आ जाएगा मानसून

देश में एक जून नहीं 28 मई के आस-पास ही आ जाएगा मानसून

मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि इस साल मानसून आमतौर पर तय मानी जाने वाली तारीख यानी एक जून से कुछ दिन पहले 28 मई से 30 मई के बीच केरल पहुंच जाएगा।
उत्तर कोरिया ने बीबीसी के तीन पत्रकारों को निकाला

उत्तर कोरिया ने बीबीसी के तीन पत्रकारों को निकाला

उत्तर कोरिया ने आज बीबीसी के उन तीन पत्रकारों को निष्कासित कर दिया जिन्हें इसने देश की गरिमा को कथित तौर पर अपमानित करने को लेकर कुछ दिन पहले हिरासत में लिया था। उत्तर कोरिया ने देश में चल रही सत्तारूढ़ पार्टी की कांग्रेस के लिए विदेशी मीडिया के बहुत से प्रतिनिधियों को बुलाया था।
देश के 13 राज्यों में सूखे की स्थिति, कृषि योग्य भूमि में लगातार कमी

देश के 13 राज्यों में सूखे की स्थिति, कृषि योग्य भूमि में लगातार कमी

देश के 13 राज्य गंभीर सूखे के संकट से जूझ रहे हैं। देश में औसतन हर साल 30 हजार हेक्टेयर खेती योग्य भूमि कम हो रही है। पर्यावरणविदों ने सरकार से मांग की है कि सूखे की समस्या के निपटारे के लिए दीर्घाकालीन पहल करने की जरूरत है।