सऊदी अरब में पहली बार एक महिला ने नगर परिषद चुनाव में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। सलमा बिन हिजब अल ओतीबी ने मक्का में मदरका की नगर निगम परिषद का चुनाव जीत कर अत्यंत रूढ़िवादी सऊदी अरब की पहली निर्वाचित महिला प्रतिनिधि बनने का गौरव हासिल किया है। यह पहला मौका है जब सऊदी में महिलाओं को मतदान करने और चुनाव लड़ने का अधिकार मिला। मताधिकार मिलने से उत्साहित सऊदी की महिलाओं के लिए नतीजे भी बेहद उत्साहजनक आए हैं।
सउदी अरब में चुनाव में पहली बार महिलाएं मतदाता और प्रत्याशी के रूप में आज मतदान में हिस्सा ले रही हैं। यह लैंगिक आधार पर महिलाओं के साथ भेदभाव कम करने की दिशा में एक अहम कदम है।
कैलिफोर्निया में की गई गोलीबारी की संदिग्ध पाकिस्तानी महिला ने अपने पति के साथ अमेरिका आने से एक साल पहले, वर्ष 2013 में एक बार शायद भारत की यात्रा की थी।
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से एक स्कूल शिक्षक को आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक यह चौथी गिरफ्तारी है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) रवीन्द्र यादव ने जानकारी दी है कि आरोपी की पहचान साबर के रूप में हुई है जो राजौरी के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक है।
पृथ्वी पर जीवन की शुरुआत 30 करोड़ वर्ष पहले नहीं बल्कि कम-से-कम 4.1 अरब वर्ष पहले हुई थी। पूर्व के दस्तावेजों के अनुसार, हमारे ग्रह पर 30 करोड़ वर्ष पहले जीवन की शुरुआत होने की बात कही गई थी लेकिन नये अनुसंधान में नए तथ्य सामने आए हैं।
1962 के युद्ध के बाद भारत पर चीन के हमले की आशंका से चिंतित जॉन एफ कैनेडी प्रशासन ने भारत को 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता की योजना बनाई थी, जिसमें हथियार उत्पादन बढ़ाने में मदद के अलावा छह पर्वतीय इकाइयां बनाने जैसे प्रावधान शामिल थे। एक नई किताब में यह खुलासा किया गया है।