देश में नक्सली अभी भी सबसे खतरनाक बने हुए हैं। अरातकतावादी माओवादी संगठनों ने पिछले साल आईईडी और दूसरे घातक हथियारों के उपयोग से सबसे ज्यादा सुरक्षा कर्मियों और नागरिकों की जान ली। नक्सलियों ने साल 2016 में सबसे ज्यादा आईईडी धमाके किए।
ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने इस्लामिक स्टेट द्वारा मेलबर्न के प्रमुख स्थलों पर सिलसिलेवार ढंग से बम विस्फोट करने के लिए रची गई साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने शहर भर में छापे मारकर सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
भारत की आजादी के समारोह को बाधित करने की कोशिश आतंकवादी हर वर्ष करते हैं और उन्हें हर बार मुंह की खानी पड़ती है। इस बार भी आतंकी अपनी कोशिश से बाज नहीं आए हैं और इस बार भी उन्हें भारतीय सुरक्षा बलों से टकराना पड़ा है।
थाईलैंड के फुकेत सहित मशहूर पर्यटक शहरों में कुछ घंटों के भीतर हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों में चार लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं। यह विस्फोट देश में सैन्य समर्थित संविधान स्वीकार करने के एक दिन बाद हुई है। पिछले 24 घंटों में कम से कम 11 बम विस्फोट हुए। इनमें से अधिकांश दोहरे विस्फोट थे जिनमें से पांच दक्षिणी प्रांतों में हुए हैं।
ब्रसेल्स में आईएसआईएस के धमाके के बाद यूरोप के देशों में कट्टरपंथियों द्वारा धमकी भरे वीडियो जारी करने का सिलसिला शुरू हो गया है। ताजा मामला ब्रिटेन का है जहां आईएसआईएस के दो समर्थकों ने एक वीडियो जारी कर ब्रसेल्स हमलों पर खुशी जाहिर की है और धमकी दी है कि अगला निशाना लंदन के हीथ्रो और गैटविक हवाईअड्डे और डाउनिंग स्ट्रीट हैं। डाउनिंग स्ट्रीट में ही इंग्लैंड के प्रधानमंत्री का निवास है।
ब्रसेल्स हवाई अड्डे में स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे हुए बम धमाकों में जेट एयरवेज के दो कर्मचारी घायल हो गए हैं। इस धमाके के बावजूद मोदी का बेल्जिम दौरा यथावत रहेगा।
ब्रसेल्स हवाई अड्डे में आज दो विस्फोट हुए जिसमें एक व्यक्ति की मौत और कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हवाई अड्डे पर यह विस्फोट उस समय हुए जब सुबह के व्यस्त समय में हजारों यात्री चेक इन के लिए हवाई अड्डे पहुंचे हुए थे।