असद शफीक के रोमांचकारी शतक की बदौलत पाकिस्तान ने आज आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दिन रात्रि टेस्ट मैच के चौथे दिन शानदार खेल दिखाकर मेजबान टीम को निराश किया जो एक दिन रहते इसे जीतने की कोशिश में थी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव द्वारा 14 लोगों के टिकट बदलने पर नाराज बताए जा रहे हैं। उन्होंने सिर्फ इतना कहा है कि टिकट वितरण के बारे में उनको जानकारी नहीं है कि किसे टिकट दिए गए हैं और किसके काटे गए हैं, बस आप लोग तुरुप के पत्ते का इंतजार कीजिए। इस दौरान वहां समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव भी उपस्थित थे।
दिल्ली मेट्रो ने अपने सभी खंडों में यात्रियों के प्रतीक्षा समय को घटाकर अधिक से अधिक तीन मिनट करने के लिए ट्रेनों के फेरों की संख्या बढ़ाने की महत्वाकांक्षी योजना बनायी है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा किए गए लक्षित हमलों को एक ऐसा हमला बताया जिसका सभी लोग इंतजार कर रहे थे।
रिलायंस घराने के दोनों भाइयों के बीच करीबी बढ़ने के फौरी नतीजे दिखने लगे हैं। मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो और अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशन के बीच बढ़ती साझेदारी बाद बारी रक्षा उत्पादन सेक्टर की है। संकेत हैं कि टेलीकॉम सेक्टर को बड़े भाई मुकेश अंबानी के नेतृत्व में छोड़ छोटे भाई अनिल रक्षा उत्पादन की अपनी कंपनी पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का तुरुप का पत्ता मानी जा रहीं प्रियंका गांधी के सियासी मैदान में उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रहे कांग्रेसियों को अभी कुछ और समय तक इंतजार करना पड़ेगा। पार्टी की अभी तक की रणनीति के तहत अक्टूबर महीने तक प्रियंका के चुनावी अभियान का कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। मगर प्रियंका पार्टी के अभियान को नया तेवर और कलेवर देंगी, यह लगभग तय है।
लोढा समिति की सिफारिशों को लागू करने में अपनी चिंताओं को लेकर एकजुट बीसीसीआई की प्रदेश ईकाइयों ने शुक्रवार को अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को पैनल से बातचीत के लिये अधिकृत किया जिसके सुझावों पर अमल उच्चतम न्यायालय ने अनिवार्य कर दिया है।
खराब मौसम के कारण भारत को दूसरे क्रिकेट टेस्ट में जीत दर्ज करने के लिये अभी इंतजार करना होगा जबकि जीत के लिये 256 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में चार विकेट 48 रन पर गंवा दिये। बारिश के कारण चौथे दिन लंच तक सिर्फ 15.5 ओवर फेंके जा सके। ब्रेक तक मौसम साफ था लेकिन खेल बहाल होने के समय बारिश हो गई। इसके बाद कोई खेल नहीं हो सका और स्थानीय समयानुसार दोपहर 3.40 पर खेल बंद करने का फैसला लिया गया।
भारतीयों ने इस क्षण का लंबे समय तक इंतजार किया है। सेनाओं के स्वदेशीकरण में इसे मील का पत्थर कहा जा सकता है। भारतीय वैज्ञानिकों और इंजीनियरों द्वारा विकसित हल्का और कई तरह की भूमिकाएं निभाने में सक्षम लड़ाकू विमान तेजस आज भारतीय वायसेना में शामिल किया जाएगा।