संसद में हंगामा जारी है लेकिन इस हंगामे के बीच भी एक दर्जन से अधिक निजी विधेयक पेश किए जाएंगे। इन विधेयकों में गुड एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) की चर्चा नहीं है। जीएसटी का मामला फिर लटक गया है।
अरुणाचल प्रदेश में राज्यपाल की भूमिका को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को भी संसद में हंगामा किया। कांग्रेस की मांग का जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष शरद यादव ने भी समर्थन किया है।
नई दिल्ली में शीतकालीन सत्र के दौरान संसद भवन जाकर स्कूल की लड़कियों के एक समूह ने भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से मिलकर खूब सेल्फी ली। अपने खामोश डायलॉग से चर्चित शुत्रुघ्न स्कूली लड़कियों के साथ खूब खिललिखलाए और बतियाए।
राज्यसभा को विपक्ष द्वारा लगातार बाधित करने से नाराज केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि आने वाले दिना में सरकार शायद सिर्फ वही फैसले कर जो वह कार्यपालक आदेश द्वारा लागू कर सकती है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि राज्यसभा को बाधित कर वह भविष्य में विपक्ष के लिए राह तैयार कर रही है और एक गलत मिसाल कायम कर रही है।
संसद में हो रहे लगातार शोर-शराबे से आजिज आकर संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने भावुक होकर कहा कि कांग्रेस देशहित में संसद चलने दे। वेकैंया ने कहा कि कांग्रेस सांसदों को नियम और कानून से कुछ लेना-देना नहीं है। संसद की कार्यवाही में अड़चन डालना उनकी आदत सी बन गई है।
दिल्ली सचिवालय में सीबीआई की छापेमारी को लेकर मोदी सरकार और अरविंद केजरीवाल के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। केजरीवाल ने आज ट्वीट कर दावा किया कि सीबीआई ने उनके कार्यालय पर छापा मारा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि ऐसा कर उन्होंने कायरता दिखाई है।
पंजाब के अबोहर में दो गुटों के बीच हुए झगड़े के बाद एक गुट के दो लोगों के हाथ-पांव काट दिए गए। घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। समाचार है कि जिन दो लोगों के हाथ-पांव काटे गए हैं उनमें से एक की मौत हो गई है। दोनों पीड़ित वाल्मीकि समुदाय से हैं।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज दावा किया कि असम के उनके हालिया दौरे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बरपेटा के एक मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया था। उन्होंने कहा कि यह राजनीति करने की भाजपा की शैली है जो कि अस्वीकार्य है।