उत्तर प्रदेश में नए मुख्यमंत्री को लेकर फैसला भले ही आज शाम को होना हो, लेकिन वेबसाइट ‘विकीपीडिया' ने केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का नाम पहले ही राज्य के 21वें मुख्यमंत्री के रुप में दर्ज कर दिया है।
भाजपा के फायर ब्रांड कहे जाने वाले तेजतर्रार नेता और गोरक्षपीठ के महंथ योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने विकास के लिए वोट दिया है, वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का विश्वास जताया।
देश की विभिन्न जेलों में बंद आठ महिला कैदियों को आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘तिनका तिनका बंदिनी’ अवॉर्ड-2017 दिए गए। जिन महिला कैदियों को अवॉर्ड दिए गए, उनमें कई महिलाएं उम्रकैद की सजा काट रही हैं तो किसी को मौत की सजा सुनाई गई है।
बृहन्मुंबई नगर पालिका (बीएमसी) के लिए हाल ही में हुई वोटिंग पर मेयर की जंग अब खत्म हो गई है। भाजपा द्वारा शिवसेना के मेयर पद के उम्मीदवार को समर्थन देने के बाद, शिवसेना के विश्वनाथ पांडुरंग महादेश्वर को मेयर चुन लिया गया है।
दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने अगले वित्त वर्ष 2017-18 के लिए 48,000 करोड़ रुपये का बजट आज पेश किया। इसमें मुख्य रूप से परिवहन, स्वास्थ्य, जल वितरण और शिक्षा संबंधी ढांचागत सुविधाओं में सुधार पर जोर दिया गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वीजा बैन को लेकर एक नया आदेश जारी किया है। इस आदेशानुसार छह मुसलमान-बहुल देशों से अमेरिका आने वालों को नए वीज़ा जारी नहीं किए जाएंगे, लेकिन जिनके पास पहले से वीज़ा या ग्रीन कार्ड है, उन पर कोई रोक नहीं लगेगी।
देश में पानी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, नदियों के बहाव की निगरानी करने और पानी को प्रदूषण से बचाने के लिए सरकार ने महत्वाकांक्षी जल क्रांति अभियान योजना के तहत अब 726 जल की कमी वाले गांव की जल ग्राम के तौर पर पहचान की है। प्रत्येक गांव को इंडेक्स वैल्यू प्रदान की जायेगी जो जल की मांग और उपलब्धता के बीच अंतर के आधार पर तैयार होगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने काम नहीं, कारनामें बोलते हैं के सवाल पर घेरने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जवाब देते हुए कहा कि कोई काम ना करना ही मोदी का सबसे बड़ा कारनामा है।