केंद्र सरकार, राज्य सरकार और नगर निगमों की सत्ता को पूरी तरह असफल बताते हुए स्वराज इंडिया ने रामलीला मैदान से तीनों नगर निगमों की सभी 272 वार्डों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आने से पहले ही राजग के खिलाफ व्यापक विपक्षी गोलबंदी की शुरुआत कर दी है। उनका मानना है कि अब वक्त आ गया है कि मौजूदा सत्ता के पराक्रम से डरे बिना विपक्ष एकजुट होकर राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाए।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी चित्रकार बौआ देवी द्वारा बनाए गए कमल के एक फूल में रंग भरने के बाद राजनीतिक अटकलों :भाजपा और जदयू के एकबार फिर करीब आने: का बाजार गर्म होने को लेकर हंसे।
18 दिसंबर को चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ के आरोपों पर मंगलवार को नगर निगम, डीसी व अन्य प्रतिवादियों ने जवाब के लिए समय दिए जाने की मांग की। इस पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले पर 20 मार्च के लिए अगली सुनवाई तय की है।
केंद्र की सत्ता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के गठन को ढाई साल बीत चुके हैं, लेकिन अब भी उसकी लोकप्रियता बनी हुई है। एक सर्वे के मुताबिक यदि मौजूदा वक्त में लोकसभा चुनाव हो जाएं तो राजग 360 सीटों के साथ केंद्र की सत्ता में लौट सकता है। यूपीए को 60 और अन्य को 123 सीटें मिलने का अनुमान है।
राजधानी पटना में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ। इसमें 21 लोगों की जान चली गई है। जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित पतंग उत्सव में भाग लेकर लौट रही नाव पटना के एनआईटी घाट पर डूब गई। सिटी एसपी चंदन कुशवाहा ने हादसे की पुष्टि की है।
सांस लेने में दिक्कत होने के बाद कल देर शाम यहां एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराए गए केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान की हालत अब स्थिर है। यह जानकारी उनका उपचार कर रहे चिकित्सकों ने आज दी। पासवान को पारस एचएमआरआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फरीदाबाद नगर निगम में भाजपा को मिली जीत को नोटबंदी के फैसले पर जनता की मुहर करार दिया और कहा कि यह ऐतिहासिक विजय भाजपा की विकासोन्मुखी नीतियों तथा सबका साथ, सबका विकास की विचारधारा की जीत है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में शराबबंदी का अभियान चलाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की और सभी से इस कदम को पूूरी तरह सफल बनाने की अपील की। कुछ सप्ताह पहले ही नोटबंदी का समर्थन करने पर भी मोदी ने नीतीश की सराहना की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने पटना मेंं दसवें सिख गुरू गोविंद सिंह के 350 वें प्रकाश पर्व के समापन समारोह में भाग लिया जिसमें उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच साझा किया।
तिब्बती धर्म गुरू दलाई लामा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बहुत सालों से अपना अच्छा और नजदीकी मित्र बताते हुए उनके शराबबंदी के निर्णय की प्रशंसा की।