कोलकाता में कुछ लड़कों ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मनद शमी और उनकी पत्नी के साथ बदसलूकी की और उनके घर पर हमला भी किया। इस मामले में शमी ने कोलकाता के जादवपुर पुलिस स्टेशन में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने नामजद सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के एक सदस्य सलीम इस्माइल शाह की संघ के गढ़ नागपुर में कथित तौर पर चार लोगों ने बीफ ले जाने के शक में पिटाई कर दी। घटना 12 जुलाई यानि बुधवार की नागपुर के जलालखेड़ा की है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर नेशनल पैंथर पार्टी के सदस्य अमरनाथ यात्रियों पर सोमवार को हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। तभी वहां स्वामी ओम भी पहुंच गए।
पड़ोसी देश पाकिस्तान में रमजान के पाक महीने में एक टीवी चैनल के पत्रकारों के पानी पीने पर उनकी पिटाई कर दी गई। ये वाकया उस दौरान हुआ जब पत्रकारों की टीम एक इवेंट कवर करने के लिए मस्जिद में गई थी, जहां उन पर हमला किया गया।
गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के प्रमुख विमल गुरुंग और उनकी पत्नी आशा के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। जीजेएम नेताओं को अलग खोरखालैंड की मांग को लेकर चले आंदोलन के दौरान हुए संघर्ष और हिंसा में आरोपित किया गया है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।