Advertisement

Search Result : "पद्म अवॉर्ड"

वसुंधरा राज में ललित मोदी को पद्म अवॉर्ड की सिफारिश

वसुंधरा राज में ललित मोदी को पद्म अवॉर्ड की सिफारिश

राजस्‍थान की मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे और आईपीएल के पूर्व कमिश्‍नर ललित मोदी के बीच गठजोड़ की रोज नई गांठें खुल रही हैं। अब वसुंधरा राजे के पिछले कार्यकाल के दौरान ललित मोदी को पद्म पुरस्‍कार दिलाने की कोशिश का खुलासा हुआ है।
आइफा अवॉर्ड होस्ट करेंगे रणवीर और अर्जुन

आइफा अवॉर्ड होस्ट करेंगे रणवीर और अर्जुन

इस साल आइफा पुरस्कारों की मेजबानी रणवीर सिंह के साथ करने को लेकर उत्साहित अभिनेता अर्जुन कपूर को इस बात की खुशी है कि राम लीला के अभिनेता रणवीर के साथ उनके तालमेल को दर्शको ने पसंद किया है।
अनीस सलीम को रेमंड क्रॉसवर्ड बुक अवॉर्ड

अनीस सलीम को रेमंड क्रॉसवर्ड बुक अवॉर्ड

केरल के लेखक अनीस सलीम को इंडियन फिक्शन श्रेणी में उनकी किताब ‘द ब्लाइंड लेडीज डेसेंडैंट्स’ के लिए रेमंड क्रॉसवर्ड बुक अवॉर्ड मिला है। जबकि सामंत सुब्रमण्यम को उनकी पुस्तक ‘दिस डिवाइडेड आईलैंड: स्टोरीज फ्रॉम द श्रीलंकन वार’ के लिए गैर फिक्शन श्रेणी में यह पुरस्कार मिला है।
गंगा घोषित हो विश्व विरासत: पर्यावरणविद

गंगा घोषित हो विश्व विरासत: पर्यावरणविद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ गंगा अभियान को आगे बढ़ाते हुए पर्यावरणविदों का एक समूह इस पवित्र नदी के उपरी हिस्से को विश्व विरासत घोषित करने के लिए यूनेस्को को राजी करने का प्रयास करेगा।
बाबरी मस्जिद मामले में पद्म विभूषण आडवाणी को नोटिस

बाबरी मस्जिद मामले में पद्म विभूषण आडवाणी को नोटिस

पूर्व प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को पद्म विभूषण से सम्मानित किये जाने के दूसरे ही दिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बाबरी मस्जिद विंध्वंस की साजिश रचने के मामले में नोटिस भेजा है। इस मामले में आडवाणी के अलावा 19 और लोगों को नोटिस भेजा गया है।
राष्ट्रपति ने दिए भारत रत्न और पद्म पुरस्कार

राष्ट्रपति ने दिए भारत रत्न और पद्म पुरस्कार

प्रख्यात शिक्षाविद और स्वतंत्रता सेनानी महामना मदन मोहन मालवीय को मरणोपरांत सोमवार को देश के शीर्ष नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
कैसे मिलते हैं पुरस्कार?

कैसे मिलते हैं पुरस्कार?

दुनियाभर में सत्ता प्रतिष्ठानों की तरफ से दिए जाने वाले पुरस्कार हमेशा विवादों में रहे हैं। केंद्र में इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद पहली बार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिये गए हैं। अगर पुरस्कार पाने वालों की फेहरिस्त पर नजर डाली जाए तो ऐसा लगता है कि अपने लोगों को उपकृत करने में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस से भी आगे चली गई है। इस बार भाजपा सरकार ने अपनी ही पार्टी के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को भारत रत्न दिया तो वाजपेई सरकार में उप प्रधानमंत्री रहे पार्टी नेता लाल कृष्ण आडवाणी को पद्म विभूषण दे डाला। इसी तरह नजर डालें तो पुरस्कार पाने वालों में ज्यादातर भाजपा के करीबी पत्रकार, कलाकार, वैज्ञानिक और नेता हैं।
श्वार्जनेगर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

श्वार्जनेगर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

दुन‌िया भर में बॉडी ब‌िल्डर्स के मसीहा और टर्म‌िनेटर फ‌िल्म के अभ‌िनेता ऑर्नल्ड श्वार्जनेगर को इंटरनेशनल लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया है। यह अवॉर्ड उन्हें जर्मनी के हैमबर्ग में आयोजित गोल्डन कैमरा पुरस्कार समारोह में द‌िय‌ा गया। श्वार्जनेगर को ‘ट्विन्स’ में उनके सह कलाकार डैनी डेविटो ने इस पुरस्कार से नवाजा। दोनों एक साथ 1988 में बेहद सफल कॉमेडी फिल्म ‘ट्विन्स’ के रिलीज होने के 27 साल बाद द‌िखे। फिल्म में दोनों ने जुड़वां भाईयों की भूम‌िका ‌न‌िभ‌ाई थी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement