चंडीगढ़ में एक आईएएस की बेटी के साथ हुए छेड़छाड़ के मामले में आरोपी विकास बराला और उसके दोस्त को पुलिस ने जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा। जिसके बाद पुलिस उन दोनों की तलाश में जुटी थी। आरोपी के पिता द्वारा बयान दिए जाने के बाद विकास बराला और उसके दोस्त थाने पहुंचे, जहां से उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार वेंकैया नायडू ने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में उनके अधीन मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है।
अमेरिका के परमाणु विशेषज्ञों ने डिजिटल जर्नल 'आफ्टर मिडनाइट' के जुलाई-अगस्त अंक में छपे एक आलेख में यह दावा किया है कि भारत पूरे चीन को निशाना बनाने वाली मिसाइल पर काम कर रहा है।
बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म 'परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोकरण' में एक्ट्रेस डायना पेंटी मिलिट्री अवतार में नजर आने वाली हैं। इस किरदार में बखूबी जमने के लिए डायना इन दिनों जी तोड़ मेहनत कर रही हैं।