केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने बांग्लादेश के साथ थल सीमा संबंधी समझौते के क्रियान्वयन के लिए प्रस्तावित विधेयक के मसौदे को मंगलवार को मंजूरी दे दी, जिसमें पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मेघालय के साथ-साथ असम से जुड़े क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है।
फैशन की कोई परिभाषा नहीं होती। जो आपको अच्छा और आरामदायक लगे वही फैशन है। देखा-देखी बिना सोच-समझे जो लोग फैशन के रिंग में कूद पड़ते हैं वह मात ही खाते हैं। जो चल रहा है वही आप पर भी चलेगा यह समझना भूल है। फैशन की 5 बातें जो आपके लिए जानना जरूरी है
मोदी की पंसदीदा स्मार्ट सिटी योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिलने में ही 11 महीने का समय लग गया। इस बीच, केंद्र सरकार ने जेएनएनयूआरएम के दूसरे चरण की योजना से नेहरू का नाम हटा दिया है।
अंतरराष्ट्रीय समाचार चैनल अल जजीरा को बुधवार को देश में पांच दिन तक अपना प्रसारण रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि सरकार ने भारत का गलत नक्शा कई बार दिखाने के कारण उसे दंडित किया है।
योग गुरु रामदेव ने मंगलवार को हरियाणा सरकार की ओर से की गई कैबिनेट मंत्री के दर्जे की पेशकश को ठुकराते हुए कहा कि वह मंत्री पद के आकांक्षी नहीं हैं और बाबा ही रहना चाहते हैं।
युवा सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और युवराज सिंह के अर्धशतक की मदद से दिल्ली डेयरडेविल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार 11 हार के क्रम को तोड़ते हुए किंग्स इलेवन पंजाब को पांच विकेट से हराकर आईपीएल आठ में पहली जीत दर्ज की।