पाकिस्तान ने समझौता ट्रेन विस्फोट मामले के आरोपी दक्षिणपंथी कार्यकर्ता स्वामी असीमानंद को बरी किए जाने पर चिंता जताते हुए भारत के उप उच्चायुक्त को तलब किया है।
भारत ने 21 असैन्य कैदियों और 18 मछुआरों सहित 39 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया है। यह रिहाई कल तब हुई जब पाकिस्तान ने उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि कर दी। कैदियों की रिहाई की घोषणा करते हुए विदेश मंत्रालय ने बताया कि उन्हें अटारी-वाघा चौकी के रास्ते पाकिस्तान भेजा जा रहा है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप को आज कनाडा में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया। उनको विदेश मंत्रालय की सोशल मीडिया में पहुंच के विस्तार और संवेदनशील मुद्दों को कुशल तरीके से निपटने का श्रेय दिया जाता है।
पाकिस्तान के एक न्यायाधीश ने कहा कि पाकिस्तानी कैदी भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की हत्या के बहुचर्चित मामले में बहुत कम प्रगति हुई है। न्यायाधीश ने अदालत के साथ सहयोग न करने के लिए पुलिस को फटकार लगाई और जेल के एक अधिकारी को गिरफ्तार करने के आदेश भी दिए।
भारतीय अधिकारियों ने झूठ बोल कर भारत लाए गए पांच साल के पाकिस्तानी बच्चे को वाघा सीमा पर उसकी मां को सौंपा। पांच साल के इफ्तिखार अहमद को वाघा पर पाकिस्तान रेंजर्स को सौंपा गया जहां उसकी मां रोहिना कियानी कई घंटे से उसका इंतजार कर रही थी।
भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे कच्छ में एक पाकिस्तानी नौका जब्त किए जाने के एक दिन बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आज फिर पड़ोसी देश के दो और नौकाओं को जब्त किया।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल जुलाई में कश्मीर में गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी नागरिक बहादुर अली पर लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने और दिल्ली समेत विभिन्न स्थानों पर हमला करने की साजिश रचने के आरोप में उसके खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है।
भारत में मारिशस के उच्चायुक्त जगदीश गोवर्धन ने वाराणसी में भोजपुरी को विश्व में बोली जाने वाली सबसे प्राचीन भाषा करार देते हुए इसके सम्मान की रक्षा करना भोजपुरी क्षेत्रवासियों का कर्तव्य बताया और कहा यहां प्रवासी भोजपुरी धाम और स्मार्ट विलेज बनेगा।
पाकिस्तान में बॉलीवुड फिल्मों के प्रदर्शन पर करीब चार महीने पूर्व लगे प्रतिबंध को हटा लिये जाने के, वहां के सिनेमा मालिकों के फैसले का अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, काजोल समेत बॉलीवुड के कलाकारों ने स्वागत किया है।
जर्मनी की राजधानी बर्लिन के भीड़भाड़ वाले क्रिसमस बाजार में एक पाकिस्तानी युवक ने ट्रक चढ़ा दिया जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 50 लोग घायल हो गये। यह हमलावर जर्मनी में शरण मांगने के लिए आया था।