दिल्ली के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में चल रहे भारत रंग महोत्सव (भारंगम) में होने वाले पाकिस्तानी नाटक एमंग फॉग का आज मंचन होना निर्धारित था लेकिन वीजा मसले के कारण इसे रद्द कर दिया गया है।
पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक ने 2008 मुंबई हमलों के मामले में डेविड हेडली की गवाही को झूठ का पुलिंदा बताते हुए भारत पर आरोप लगाया है कि वह हेडली के गढ़े हुए इकबालिया बयान से पाकिस्तान को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।
पाकिस्तान में दशकों के विलंब और निष्क्रियता के बाद हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय के पास अब जल्दी ही एक विवाह कानून होगा। देश के संसदीय पैनल ने हिंदू विवाह विधेयक को मंजूरी दे दी है।
मुंबई पर आतंकी हमले का प्रमुख षडयंत्रकारी डेविड हेडली मौत की सजा से बचने के लिए 14 दिसंबर, 2009 को अमेरिकी जांच एजेंसी एफ.बी.आई. का सरकारी गवाह बन गया था। पांच साल पहले 18 मार्च 2010 को उसने अमेरिकी अदालत में अपना अपराध स्वीकार करते हुए बता दिया कि उसने पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसी आई.एस.आई. और लश्कर ए तैयबा के निर्देशों पर मुंबई में आतंकवादी हमले को अंजाम दिया तथा यूरोप में भी डेनिस अखबार के दफ्तर पर हमला करवाया।
पाकिस्तान के गजल गायक गुलाम अली का कार्यक्रम लखनउ में आयोजित किए जाने की वजह से अखिलेश यादव सरकार पर निशाना साधते हुए शिवसेना ने उत्तरप्रदेश को इस्लामी राज्य करार दिया और आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने तुष्टीकरण की राजनीति के लिए राष्ट्र विरोधी कारोबार शुरू कर दिया है।
पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह को पिछले साल डोप परीक्षण में विफल रहने पर गलती स्वीकार करने के बाद तीन महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस कार्रवाई की जानकारी दी।
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने 125000 अकाउंटों को बंद कर दिया है। इन अकाउंटों को आतंकवादी कृत्यों को प्रोत्साहित करने या दहशत फैलाने की वजह से बंद किया गया है। बंद हुए अकाउंटों में से अधिकतर अकाउंट इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह से जुड़े थे।
पाकिस्तान के प्रसिद्ध कहानीकार इंतिजार हुसैन ने 2 फरवरी 2016 को इस संसार से विदा ले ली। भारत में पैदा हुए इंतिजार की शिक्षा पहले हापुड़ फिर मेरठ कॉलेज से हुई थी। सन 2012 में सआदत हसन मंटो की जन्मशताब्दी वर्ष के मौके पर पाकिस्तान के नामी अफसानानिगार इंतिजार हुसैन भारत आए थे। विभाजन के बाद वह परिवार के साथ पाकिस्तान चले गए थे। लेकिन उनकी रूह भारत में ही रहती थी। उनकी कहानियों में अलग तरह का दर्शन था। बस्ती, हिंदुस्तान से आखिरी खत उनकी लोकप्रिय कृतियों में से है। तब उन्होंने आउटलुक से ढेर सी बात की थी। उनके साक्षात्कार में उन्होंन बताया था भारत और भारतीयता की समझ को। उनका भारत में दिया गया अंतिम साक्षात्कार
कश्मीरी पंडितों के पक्ष में एक वीडियो, भारतीय जनता पार्टी के काम काज की तारीफ, मोदी का समर्थन और हाल ही में कांग्रेस नेता शशि थरूर से ‘हिंदू’ होने के मुद्दे पर बहस का इनाम अनुपम खेर को पाकिस्तानी सरकार ने दिया है।
पेशावर के एक सैनिक स्कूल पर 2014 में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान की सरकार ने आतंकी गतिविधियों में कथित रुप से शामिल कई मदरसों पर कार्रवाई किया है। हमले के बाद से पाक अधिकारियों ने संदिग्ध मदरसों के खिलाफ चलाए गए देशव्यापी अभियान में 182 मदरसों को सील कर दिया है।