Advertisement

Search Result : "पुरस्‍कार राशि"

अपने नेतृत्व की समस्याओं की वजह से कांग्रेस उतार पर: जेटली

अपने नेतृत्व की समस्याओं की वजह से कांग्रेस उतार पर: जेटली

वित्तमंत्री अरूण जेटली ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष हमला करते हुए कहा है कि अपने नेतृत्व की समस्याओं के चलते कांग्रेस उतार पर है। साथ ही जेटली ने कांग्रेस की तुलना पुराने पड़ चुके कार निर्माता से की जो एकाधिकार की वजह से पहले जमा हुआ था लेकिन अब नहीं है।
क्या स्मृति चाहतीं तो बच सकती थी डॉक्टर की जान

क्या स्मृति चाहतीं तो बच सकती थी डॉक्टर की जान

मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी नए विवाद में उलझती जा रहीं हैं। शनिवार की रात को यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए एक हादसे में मारे गए एक चिकित्सक के बच्चों ने स्मृति के इस दावे को खारिज कर दिया कि उन्होंने घायलों की मदद करने और उन्हें अस्पताल पहुंचवाने के प्रयास किए थे।
पंजाब दौरे पर गए अरविंद केजरीवाल की कार पर लुधियाना में हमला

पंजाब दौरे पर गए अरविंद केजरीवाल की कार पर लुधियाना में हमला

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की कार पर पंजाब के जालंधर में कुछ प्रदर्शकारियों ने हमला किया। उनकी कार पर पत्थर फेंके गए जिससे कार का सामने वाला कांच टूट गया। हालांकि इस हमले में केजरीवाल सुरक्षित बच गए। और उन्हें कोई चोट नहीं आई।
अमेरिकी विश्वविद्यालय ने हिन्दू अध्ययन केन्द्र के लिए मिली अनुदान राशि लौटाई

अमेरिकी विश्वविद्यालय ने हिन्दू अध्ययन केन्द्र के लिए मिली अनुदान राशि लौटाई

अमेरिका के एक शीर्ष विश्वविद्यालय ने संकाय सदस्यों और छात्रों द्वारा अनुदानकर्ताओं पर चरमपंथी विचारधारा का होने और दक्षिण चरमपंथी विचारधारा से प्रेरित होने का आरोप लगाए जाने के बाद हिन्दू और भारत अध्ययन केन्द्र बनाने के लिए मिली 30 लाख डॉलर की अनुदान राशि वापस कर दी है।
हुंदै का कामगारों के साथ वेतन समझौता, 19 हजार तक बढ़ा वेतन

हुंदै का कामगारों के साथ वेतन समझौता, 19 हजार तक बढ़ा वेतन

हुंदै मोटर इंडिया ने आज कहा कि उसने अपने चेन्नई संयंत्र के कर्मचारियों के साथ एक वेतन निपटान समझौते पर हस्ताक्षर किया है जिसके तहत अगले तीन साल में टेक्नीशियनों की तनख्वाह में प्रतिमाह 19,000 रुपये तक की वृद्धि होगी।
अहमदाबाद में शाहरुख खान की कार पर पत्थरबाजी

अहमदाबाद में शाहरुख खान की कार पर पत्थरबाजी

फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विश्व हिन्दू परिषद :विहिप: के सदस्यों ने आज सुबह अहमदाबाद के एक होटल की पार्किंग में पत्थर फेंके जिससे शाहरुख की कार को नुकसान पहुंचा। विहिप के सदस्य असहिष्णुता पर शाहरुख की पुरानी टिप्पणियों को लेकर गुजरात में उनकी आगामी फिल्म 'रईस' की शूटिंग का विरोध कर रहे हैं। हालांकि, जिस वक्त शाहरुख की कार ij पथराव किया गया, उस वक्त वह कार में मौजूद नहीं थे।
1 मिनट गूगल के मालिक बने सन्मय ने दान की अवार्ड राशि

1 मिनट गूगल के मालिक बने सन्मय ने दान की अवार्ड राशि

दिग्गज सर्ज इंजन गूगल ने सन्मय वेद को आठ लाख रुपये का भुगतान किया है। सन्मय वेद एक मिनट के लिए गूगल डाॅट काॅम डोमेन नाम के मालिक बन गए थे। हालांकि सन्मय ने भुगतान की पूर्ण राशि दान कर दी है।
वापस नहीं लिया अवार्ड, असहिष्णुता के खिलाफ विरोध जारी: नयनतारा सहगल

वापस नहीं लिया अवार्ड, असहिष्णुता के खिलाफ विरोध जारी: नयनतारा सहगल

अपना साहित्य पुरस्कार वापस लेने से इंकार कर चुकी जानी-मानी लेखिका नयनतारा सहगल ने आज साहित्य अकादमी को एक पत्र लिखकर कहा कि असहिष्णुता के खिलाफ उनका विरोध जारी है।
रोहित के परिवार ने की मोदी-ईरानी की आलोचना, ठुकराई अनुग्रह राशि

रोहित के परिवार ने की मोदी-ईरानी की आलोचना, ठुकराई अनुग्रह राशि

हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रावास में खुदकुशी करने वाले दलित छात्र रोहित वेमुला के परिजनों ने विश्वविद्यालय की तरफ से दी गई अनुग्रह राशि की पेशकश को ठुकरा दिया। परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की आलोचना करते हुए सवाल किया कि जवाब देने में उन्हें पांच दिन का समय क्यों लग गया।
ऑड-ईवन को मिला जनता का समर्थन, सड़कों पर दिखा असर

ऑड-ईवन को मिला जनता का समर्थन, सड़कों पर दिखा असर

कायदे से दिल्ली सरकार की ऑड-ईवन योजना की असल परीक्षा तो आज है। रविवार को छोड़ दिया जाए तो आज इस मुहिम का तीसरा दिन है। नए साल के पहले वर्किंग डे में सड़कों पर मुहिम सफल दिखाई दे रही है। आम आदमी पार्टी के नेता तो कार पुलिंग, साइकिल और बाइक के जरिये ऑफिस आए ही लेकिन मुहिम को न्यायधीशों का भी भरपूर समर्थन मिला।
Advertisement
Advertisement
Advertisement