Advertisement

Search Result : "पुलिस की निगरानी"

जेएनयू विवादः छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया गिरफ्तार

जेएनयू विवादः छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया गिरफ्तार

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में देशविरोधी नारेबाजी और संसद हमले के दोषी अफजल गुरू की बरसी मनाने को लेकर दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। इस मामले में जेएनयू के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद कन्हैया को गिरफ्तार किया।
जर्मनी: दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, 8 की मौत, सैंकड़ों घायल

जर्मनी: दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, 8 की मौत, सैंकड़ों घायल

जर्मनी के बवेरिया प्रांत में मंगलवार की सुबह दो ट्रेनों के आमने-सामने की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे में सांकड़ों लोग घायल हुए हैं जिनमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।
लोकतंत्र में बोलने की आजादी को हल्के में नहीं ले सकते: कमल हासन

लोकतंत्र में बोलने की आजादी को हल्के में नहीं ले सकते: कमल हासन

सामान्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिये जर्मनी में हिटलर के सत्ता में आने और भारत में आपातकाल के ऐतिहासिक घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए अभिनेता कमल हासन ने कहा कि हम बोलने की आजादी को हल्के में नहीं ले सकते। साथ ही हासन ने लोकतंत्र में बोलने की आजादी के संरक्षण के लिए सतत निगरानी को जरूरी बताया।
महिला ने पीएम के काफिले पर फेंका गमला, पुलिस ने लिया हिरासत में

महिला ने पीएम के काफिले पर फेंका गमला, पुलिस ने लिया हिरासत में

दिल्ली में एक महिला ने सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए प्रधानमंत्री के काफिले के रास्ते पर एक गमला फेंक दिया। इस घटना से थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस बर्बरता: जंग ने पुलिस को दिया जांच का आदेश

पुलिस बर्बरता: जंग ने पुलिस को दिया जांच का आदेश

आरएसएस मुख्यालय के बाहर छात्रों के एक समूह पर पुलिसिया बर्बरता को लेकर समाज के विभिन्न तबके के लोगों के बीच व्याप्त क्षोभ के बीच उपराज्यपाल नजीब जंग ने दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के तलब कर घटना की जांच तत्परता से करने का आदेश दिया। वहीं दिल्ली पुलिस प्रमुख बी एस बस्सी अपनी टीम का बचाते नजर आए।
पुलिस आयुक्‍त बस्सी को दिल्‍ली महिला आयोग का समन

पुलिस आयुक्‍त बस्सी को दिल्‍ली महिला आयोग का समन

दिल्ली महिला आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े नहीं देने पर पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी को अपने समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किया है।
छात्र आत्महत्या: एससी आयोग में मुख्य सचिव और कुलपति तलब

छात्र आत्महत्या: एससी आयोग में मुख्य सचिव और कुलपति तलब

दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव, और एचसीयू के कुलपति को आयोग के समक्ष पेशी के लिए तलब किया। इन दोनों के अलावा साइबराबाद के पुलिस आयुक्त और जिले के जिलाधिकारी को भी पेश होने के लिए कहा गया है।
महाराष्ट्र: रायगढ़ के मुरुड बीच पर डूबने से 13 छात्रों की मौत

महाराष्ट्र: रायगढ़ के मुरुड बीच पर डूबने से 13 छात्रों की मौत

महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में पड़ने वाले रायगढ़ में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को हिला कर रख दिया। रायगढ़ स्थित मुरुड बीच पर पिकनिक मानाने आए 12 छात्रों की समुद्र में डूब जाने की वजह से मौत हो गई। मरने वालों में तीन लड़कियां भी शामिल हैं। सभी छात्र पुणे से पिकनिक मनाने रायगढ़ के मुरुड बीच पर आए थे।
वीडियो में दिखी प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ पुलिस की बर्बरता

वीडियो में दिखी प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ पुलिस की बर्बरता

रोहित वेमुला की आत्महत्‍या को लेकर दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहे छात्रों के साथ पुलिस की बर्बर मारपीट का वीडियो सामने आया है। पुलिसवालों के साथ सादे कपड़ों में कई लोग भी छात्रों, महिलाओं और पत्रकारों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
बिहार: नीतीश पर व्यक्ति ने फेंका जूता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार: नीतीश पर व्यक्ति ने फेंका जूता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार की राजधानी पटना में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जूता फेंकने की घटना सामने आई है। हालांकि जूता मंच पर नीतीश कुमार तक नहीं पहुंच पाया और पहले ही गिर गया। पुलिस ने जूता फेंकने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement