Advertisement

Search Result : "पुलिस वाहन"

गोहत्या की आशंका से भड़की भीड़ ने किया पुलिस पर हमला

गोहत्या की आशंका से भड़की भीड़ ने किया पुलिस पर हमला

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र में आज गोहत्या की आशंका से भड़की भीड़ ने पुलिस पर पथराव तथा आगजनी की। इस मामले में कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बनारस में जुलूस के दौरान हिंसा, कुछ घंटे रहा कर्फ्यू

बनारस में जुलूस के दौरान हिंसा, कुछ घंटे रहा कर्फ्यू

संतों और स्थानीय लोगों द्वारा निकाले जा रहे जुलूस के दौरान हिंसा और आगजनी में आठ पुलिस वालों समेत कम से कम 12 लोग घायल हो गए। स्थिति को काबू में लाने के लिए बनारस के कई इलाकों में कुछ घंटों के लिए कर्फ्यू भी लगाना पड़ा। पथराव, आगजनी, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और उपद्रव के मामले में 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
झूठी अफवाहों पर यूपी पुलिस सख्त, भाजपा नेत्री की एफआईआर

झूठी अफवाहों पर यूपी पुलिस सख्त, भाजपा नेत्री की एफआईआर

उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक सदभाव बिगाड़ने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद अगर कोई झूठी अफवाह फैलाता है तो पुलिस उस पर कार्रवाई कर सकती है। ताजा मामला सहारनपुर का है जहां रितु राठौर नाम की एक महिला के खिलाफ गाय से संबधित अफवाह फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि रितु राठौर भाजपा से जुड़ी हैं।
नई जंग: दिल्ली पुलिस ने नहीं दी 'कार-फ्री डे' मनाने की मंजूरी

नई जंग: दिल्ली पुलिस ने नहीं दी 'कार-फ्री डे' मनाने की मंजूरी

दिल्ली पुलिस ने 22 अक्‍टूबर को कार-फ्री डे मनाने की केजरीवाल सरकार की योजना को यह कहते हुए मंजूरी देने से इनकार कर दिया है कि सरकार ने यह फैसला करने से पहले पुलिस बल से विचार-विमर्श नहीं किया।
मुझे अगवा किया गया थाः हार्दिक पटेल

मुझे अगवा किया गया थाः हार्दिक पटेल

पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल कल पुलिस को चकमा देकर निकल भागने के बाद आज गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के धरांगधारा कस्बे से गुजरने वाले राजमार्ग पर रहस्यमय परिस्थितियों में सामने आ गए और दावा किया कि उन्हें अगवा कर लिया गया था।
निखिल वागले ने किया पुलिस सुरक्षा लेने से इनकार

निखिल वागले ने किया पुलिस सुरक्षा लेने से इनकार

दक्षिण पंथी संस्था सनातन की ओर से धमकी मिलने के बाद वरिष्ठ पत्रकार निखिल वागले ने महाराष्ट्र सरकार से पुलिस सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है। इस धमकी के बाद राज्य सरकार ने उन्हें सुरक्षा देने की बात कही थी।
दिल्ली पुलिस की ‘ड्यूटी’ खत्म, ‘सेवा’ शुरू

दिल्ली पुलिस की ‘ड्यूटी’ खत्म, ‘सेवा’ शुरू

दिल्ली पुलिस को अब सभी सरकारी कामकाज हिंदी में करने का निर्देश मिला है। दिल्ली पुलिस आयुक्त बी एस बस्सी ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करते हुए राष्ट्रीय राजधानी में करीब 80,000 अधिकारियों और जवानों वाले पुलिस बल को आम आदमी की बेहतर तरीके से सेवा के लिए सभी सरकारी संचार हिंदी भाषा में करने को कहा है।
कश्मीर: पहली मैराथन में हुड़दंग, छेड़छाड़, 12 गिरफ्तार

कश्मीर: पहली मैराथन में हुड़दंग, छेड़छाड़, 12 गिरफ्तार

कश्मीर घाटी में पहली बार आयोजित अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन आज हुड़दंग की भेंट चढ़ गई। मैराथन में भाग लेने आई महिला धावकों के साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी के बाद स्‍थानीय युवकों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। इस दौरान भारत विरोधी नारेबाजी और पथराव के चलते पूरे आयोजन में व्‍यवधान पैदा हो गया।
मुंबई ट्रेन धमाके: 188 की मौत के 12 गुनहगार दोषी

मुंबई ट्रेन धमाके: 188 की मौत के 12 गुनहगार दोषी

मुंबई लोकल ट्रेनों में विस्‍फोट कर 188 लोगों की जान लेने वाले 12 लोगों को नौ साल बाद मकोका अदालत ने दोषी ठहराया। फैसला सुनाते हुए मकोका न्यायाधीश यतिन डी शिन्दे ने मामले में 12 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए एक अन्य आरोपी अब्दुल वाहिद शेख को बरी कर दिया।
मारिया का तबादला, जावेद बने मुंबई पुलिस प्रमुख

मारिया का तबादला, जावेद बने मुंबई पुलिस प्रमुख

मुंबई पुलिस प्रमुख के पद से राकेश मारिया को हटाकर महानिदेशक, होमगार्ड रहे अहमद जावेद को मुंबई का नया आयुक्त बनाया गया है। बहुचर्चित शीना बोरा हत्या की जांच के मध्य में हुए इस तबादले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि देर शाम नाटकीय घटनाक्रम में सरकार की ओर से गृह सचिव ने बताया कि तबादले और प्रोन्नति के बावजूद मारिया शीना बोरा हत्या मामले की जांच की निरानी करते रहेंगे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement