कुछ राजनीतिक दलों द्वारा ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए जाने के बीच चुनाव आयोग के तीन पूर्व प्रमुखों एमएस गिल, वीएस संपत और एचएस ब्रह्मा ने ने इस बात पर जोर दिया है कि मशीनों से छेड़छाड़ नहीं हो सकती।
विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने आज कहा कि पाकिस्तान में लापता हुए हजरत निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादा नशीन और उनके भतीजे के लापता होने का मुद्दा भारत ने पाकिस्तान के समक्ष उठाया है।
रक्षा मंत्री का अतिरिक्त कार्यभार संभालने के बाद अरुण जेटली ने आज कहा कि सरकार रक्षा खरीद प्रक्रिया को तेज कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में रक्षा बलों के लिए बजट संबंधी जरूरतों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने आज उन संभावनाओं को खारिज कर दिया कि उन्हें केंद्रीय मंत्री नियुक्त किया जा सकता है और कहा कि वह राज्य में ही रहेंगे। फड़नवीस मुंबई में एक पत्रिका के कार्यक्रम में बोल रहे थे।
केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने आज कहा कि वह उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं है। हालांकि सिन्हा को राज्य में मुख्यमंत्री पद के मजबूत दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ नौ विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली है। लगातार चर्चा में बने रहे पूर्व भाजपाई नवजोत सिंह सिद्धू ने कैबिनेट में नंबर तीन मंत्री के रूप में शपथ ली है।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज कहा कि सरकार मछुआरों के कल्याण, सुरक्षा, हिफाजत और देखभाल सुनिश्चित करने को लेकर सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका सरकार को इस बात से दृढ़ता से अवगत कराया गया है कि मछुआरों पर बल प्रयोग किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
सामूहिक बलात्कार के आरोपी सपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। प्रजापति ने अमेठी से सपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था पर हार गए थे। पुलिस उन्हें मेडिकल जांच के लिए देशबंधु अस्पताल ले गई है। आज ही उन्हें कोर्ट में भी पेश किया जाएगा। गायत्री पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी।
करीब महीने भर फरार रहने के बाद उत्तर प्रदेश के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को अंतत: आज लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गायत्री सामूहिक बलात्कार के एक मामले में आरोपी हैं। उनके अलावा मामले के छह अन्य आरोपियों को पहले ही पकड़ा जा चुका है। प्रजापति ने इस बार भी अमेठी विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।