जम्मू और कश्मीर के सोपोर में एक बैंक के नजदीक कुछ आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। हमले में चार जवान घायल बताए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में सरेराह बढ़ रही बलात्कार,छेड़छाड़ की घटना अब सड़क से होकर ट्रेन तक पहुंच गई है। लखनऊ से चंडीगढ़ जा रही एक ट्रेन में बलात्कार की घटना सामने आई है। एक जीआरपी के जवान द्वारा कथित रेप को अंजाम दिया गया।
मादक पदार्थो में (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) सीआईएसएफ जवानों की बढ़ती संदिग्ध संलिप्तता के चलते एयरपोर्ट की हाई सिक्योरिटी जोन में तैनात जवान ड्यूटी के दौरान मोबाइल के इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे और अनावश्यक रूप से टायलेट भी नहीं जा सकेंगे।
जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे चार आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। इस ऑपरेशन में अब तक सेना के तीन जवान शहीद हो गए।
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और क्रिकेटर गौतम गंभीर के बाद अब विवेक ओबेरॉय ने भी शहीद जवानों के परिवारों की मदद करने के की दिशा में कदम बढ़ाया है। विवेक ने सुकमा में शहीद हुए जवानों के परिवारों को महाराष्ट्र के ठाणे में 25 फ्लैट्स देने की घोषणा की है।
पाकिस्तानी सैनिकों ने आज जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मोर्टार दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। सीमा पर तैनात बीएसएफ के सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई भी की।
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से की गई गोलाबारी को लेकर भारत के उप उच्चायुक्त जे पी सिंह को समन भेजा है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा में भारत ने जवाबी कार्रवाई की थी। इसमें पाकिस्तान के दो जवान घायल हो गए।
मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में आतंकियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में क्षेत्रीय सेना के चार जवान घायल हो गए। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। घायल जवानों में से दो की हालत गंभीर है और उन्हें भारतीय वायुसेना के हैलीकॉप्टर के जरिए लेमाखोंग स्थित सेना के अस्पताल ले जाया गया है।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में जवानों के शवों के साथ हुई बर्बता पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने आज कड़ा रूख अपनाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने हमारे दो सुरक्षाकर्मियों के शवों को जिस प्रकार क्षत-विक्षत किया है, भारत भी शत्रु की ऐसी हरकतों पर जवाबी कार्रवाई करेगा।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में जवानों के शवों के साथ हुई बर्बता पर देश की जनता काफी आक्रोशित नजर आ रही है। जवानों के शवों के साथ हुई इस हरकत के बाद गुजरात के रहने वाले एक शख्स ने सड़क पर पाकिस्तानी झंडा बनाकर अपना गुस्सा निकाला है।