
उप्र में कांग्रेस की स्टार प्रचारक होंगी प्रियंका
कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 40 स्टार प्रचारकों की घोषणा की है। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम भी शामिल है। कांग्रेस द्वारा यह सूची आज लखनऊ में जारी की गई।