अगले साल होने वाले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरूआत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दो अगस्त को वाराणसी शहर में रोड शो करेंगी। वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है।
अमेरिका में आगामी राष्ट्रपति चुनाव से पहले साइबर हमले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामले में डेमोक्रेटिक पार्टी ने दावा किया है कि उस पर एक और साइबर हमला हुआ है। पार्टी की ओर से इस संबंध में साइबर घुसपैठ की शिकायत की गई है।
उत्तर प्रदेश में सत्ता पाने को बेताब कांग्रेस अपनी चुनावी तैयारियों के लिए शनिवार से बस यात्रा शुरु करने जा रही है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी बस यात्रा को कांग्रेस मुख्यालय से हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। बस यात्रा को 27 साल, यूपी बेहाल नाम दिया गया है। बस यात्रा अपने पहले चरण में दिल्ली से कानपुर तक की होगी। इसके बाद अन्य चरणों में प्रदेश के अन्य हिस्सों को कवर किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार अपनी नई पारी की विधिवत शुरूआत अपने ससुराल उन्नाव जाकर करेंगी। लखनऊ से सटा उन्नाव कांग्रेस के बाह्मण नेता रहे उमाशंकर दीक्षित गढ़ रहा है और शीला उनकी बहू हैं। इससे पहले वे प्रदेश के अन्य इलाकों का भी दौरा करेगी।
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में राज बब्बर को अध्यक्ष बनाकर सूबे में विधानसभा चुनाव जीतने की कड़ी चुनौती दी है। बब्बर को यूपी में कड़ी टक्कर मिलेगी इसमें कोई संदेह नहीं। निकाह मूवी में राज बब्बर के साथ काम कर चुकी मशहूर अभिनेत्री सलमा आगा भी अब उनको चुनौती पेश करेंगी। आगा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगी।
कांग्रेेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी विदेश से स्वदेश वापस आ चुके हैं। अगले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश और कांग्रेस का भविष्य मसले पर कोई बड़ा फैसला हो सकता है। सूत्रों की माने तो प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में उतरने का मन बना चुकी हैं।
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी बहुचर्चित फिल्म जग्गा जासूस का प्रचार इकट्ठे ही करेंगे। ऐसी अफवाहें थी कि रणबीर और कैटरीना लंबे समय तक चले अपने रिश्ते के टूट जाने के बाद अब फिल्म का प्रचार एक साथ नहीं करेंगे।
रजनीकांत लार्जर दैन लाइफ हो गए हैं। उनके प्रशंसक या उनकी फिल्मों को लेकर नए प्रयोगों का कोई सानी नहीं है। इस बार एयर एशिया एयरलाइन ने उनकी नई फिल्म कबाली के लिए नया प्रयोग किया है।