लगातार हार पर हार मिलती जा रही है लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा अपने दाे बड़े नेताओं अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी का बचाव ही किया है। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के दो साल बाद अब हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जोरदार पटखनी मिली है।
भारत और अमेरिका के बीच कल से विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के तहत दो दिन की द्विपक्षीय वार्ता शुरू होगी। यह बातचीत अमेरिका द्वारा अस्थायी कार्य वीजा के लिए उच्च शुल्क लगाने के मुद्दे पर हो रही है।
लोकसभा में कुछ सदस्यों के व्यवहार और उनके द्वारा लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने पर स्पीकर सुमित्रा महाजन सोमवार को बेहद आहत दिखीं। नाराज स्पीकर ने कहा कि अब सदस्यों को बोलना सिखाने के लिए क्या उनकी क्लास लूं?
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे और राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान राज्य में सड़क एवं पुल निर्माण के लिए जल्द ही योजनाओं को शुरू किए जाने की मांग की।
भूकंप से थर्राए इक्वाडोर में बचाव कर्मी और अपनों के खोने से हताश परिवार मलबे में दबे लोगों को तलाश कर रहे हैं। दो दिन पहले आए इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 413 लोगों की जान जा चुकी है।
दक्षिण पश्चिमी जापान में 24 घंटे के अंतराल में आए दो शक्तिशाली भूकंपों में अब तक 32 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग ध्वस्त हो चुके घरों के मलबे में दब गए हैं।
परवूर स्थित पुत्तिंगल देवी मंदिर में एक उत्सव के दौरान आज तड़के तीन बजे हुए विस्फोट में कम से कम 83 लोग मारे गए और कई अन्य लोग घायल हो गए। मंदिर में उत्सव के चलते आधी रात से ही परिसर में आतिशबाजी की जा रही थी और सैकड़ों लोग इसे देखने के लिए एकत्र हुए थे।
भाजपा ने कोलकाता में फ्लाईओवर गिरने की जगह पर राहुल गांधी के जाने पर आज निशाना साधते हुए इसे तस्वीर खिंचवाने का एक मौका बताया और कहा कि यह कांग्रेस उपाध्यक्ष की राजनीति की जीवनरेखा है।
हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (एचसीयू) में सामाजिक न्याय संयुक्त कार्य समिति (जेएसी) के ताजा बहिष्कार के बीच आज से कक्षाएं शुरू हो गईं। जेएसी दलित शोध छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के मुद्दे पर आंदोलन का नेतृत्व कर रही है।