अल्मोड़ा के सल्ट ब्लाक के अंर्तगत इनोलो गांव के समीप रामगंगा नदी बहती है। नदी में संरक्षित प्रजाति की गोल्डन महाशीर, गौंछ सहित अनेक प्रजातियों की मछलियां पाई जाती हैं।
यह उनके समुदाय के लिए ऐतिहासिक क्षण था। कभी गुजर बसर के लिए भीख मांगने के लिए मजबूर जोइता मंडल अब लोक अदालत में जज बन गई हैं। जोइता के लिए यह मुकाम इसलिए भी खास है क्योंकि वह ट्रांसजेंडर हैं। लेकिन उनके लिए यह सफर इतना आसान नहीं था।
भाजपा ने एक बार फिर राजद प्रमुख लालू प्रसाद व उनके परिजनों के खिलाफ कथित बेनामी संपत्ति के मामले को लेकर हमला बोला है। लालू की संपत्तियों का एक के बाद एक खुलासा करने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधान मंडल दल के नेता सुशील मोदी ने लालू को बिहार का रॉबर्ट वाड्रा करार दिया है।
केंद्र सरकार ने अब तीन डॉक्युमेंट्री फिल्मों की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि रोहित वेमुला, जेएनयू और कश्मीर के मुद्दे पर बनी इन डॉक्युमेंट्री को सेंसर से राहत नहीं मिली है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि अब सपा सरकार बनेगी तो हम चांद पर लोहिया आवास देंगे। यह बात उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कही।
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली 2' भारतीय सिनेमा के इतिहास की ऐसी पहली फिल्म बन गई है जिसने दुनिया भर में 1500 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने महज 21 दिनों में कमाई का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है।
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के ठिकानों पर पड़े छापे के बाद देश में राजनीति उथल पुथल मची हुई है। बुधवार को पटना में राजद कार्यकर्ता भाजपा दफ्तर के बाहर हंगामा करने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने वहां भाजपा नेता सुशील मोदी के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया। हंगामे के दौरान कार्यकर्ताओं ने वहां मौजूद गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।
टाइम्स नाउ न्यूज चैनल चलाने वाली बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (बीसीसीएल) ने रिपब्लिक टीवी के अर्णब गोस्वामी पर कंटेंट चोरी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। बीसीसीएल ने अपने पूर्व सहयोगी गोस्वामी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने हाल ही में प्रसारित लालू प्रसाद यादव और शशि थरुर की फोन रिकार्डिंग टाइम्स नाउ से चुराई है।
सनी लियोनी एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने न सिर्फ पोर्न स्टार के रुप में बल्कि बॉलीवुड की एक सक्सेस एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान बनाई। सनी लियोन का नाम 12 टॉप पॉर्न स्टार में शुमार था, जो उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखते ही खत्म कर दिया था। आज बॉलिवुड की सबसे खूबसूरत, ग्लैमरस, हसीन औऱ बोल्ड ऐक्ट्रेसेस में से एक सनी लियोनी का बर्थ-डे है।