बिहार में कल रात आंधी-तूफान और बिजली ने जमकर तबाही मचाई है। आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त सचिव अनिरुद्ध कुमार ने प्रदेश में बिजली और आंधी-तूफान की चपेट में आने से 23 लोगों की मौत की जानकारी दी है।
तेज गति की हवाओं और भारी बारिश के साथ चेन्नई महानगर और उत्तरी तमिलनाडु के तटीय जिलों में सोमवार को भीषण चक्रवाती तूफान वरदा पहुंचा जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। तूफान के कारण सैकड़ों वृक्ष उखड़ गए, हवाई और भूतल परिवहन बाधित हो गया और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
अंडमान के हैवलाक द़वीप में भारी बारिश और तूफान के चलते करीब 800 पर्यटक फंस गए हैं। उन्हें निकालने के लिए बुधवार को नौसेना के चार पोतों को लगाया गया है। मंगलवार रातभर हुई बारिश ने द्वीप में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है और अंडमान के उत्तरी और मध्य हिस्से में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। इन पर्यटकों को बचाने के लिए भारतीय नौ सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।
भीषण तूफान मैथ्यू अटलांटिक से फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहा है जिससे तटवर्ती शहरोें में 130 मील प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने और मूसलाधार बारिश होने का खतरा है। कैरेबियाई क्षेत्र से होकर आ रहा और हैती में कम से कम 264 लोगों की जान लेने वाला श्रेणी चार का यह तूफान शुक्रवार तड़के दक्षिण पूर्व अमेरिका पहुंचेगा। अब तक इस तूफान से 339 की माैत हो चुकी है। अमेेरिका के फ्लोरिडा में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
प्लूटो के सबसे बड़े उपग्रह कैरन के ध्रुवीय क्षेत्र का लाल होना दरअसल इस बर्फीले ग्रह के वातावरण से मिथेन गैस के पलायन करने का परिणाम है। नासा के अंतरिक्ष यान न्यू होराइजन्स ने पिछले साल सबसे पहले इस रंगीन क्षेत्र की पहचान की थी। अब वैज्ञानिकों ने इसके पीछे के रहस्य को सुलझा लिया है।