उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता हरक सिंह रावत रेप केस में फंस गए हैं। 32 साल की एक महिला ने सफदरजंग थाने में रावत के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रावत कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए थे।
बसपा प्रमुख मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा से निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सिंह को बिहार के बक्सर इलाके से गिरफ्तार किया गया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को पंजाब के राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की मानहानि के मामले में स्थानीय अदालत के समक्ष पेश होने पर जमानत मिल गई है। अदालत ने सुनवाई के लिए 15 अक्तूबर की तारीख तय की है।
राष्ट्रीय मुक्केबाजी कोच गुरबक्श सिंह संधू लंबे समय से भारतीय टीम से जुड़े हुए हैं लेकिन उन्होंने अगले महीने होने वाले ओलंपिक के बाद अपने पद से हटने का संकेत दिया, उन्होंने कहा कि वह रियो अभियान खत्म होने के बाद आराम करना चाहते हैं।
यह किसी साहित्यकार की पूंजी ही है जो पिछले दो दिनों से प्रेम के रूप में नामवर सिंह पर खर्च हो रही है। एक साहित्यकार के लिए इससे बड़ी बात क्या हो सकती है कि जीवन के 90 वसंत बीत जाने के बाद कोई बच्चों सी पुलक और उत्साह के साथ उसका जन्मदिन मनाए। नामवर सिंह अपनी पीढ़ी के इकलौते बुद्धिजीवी, साहित्यकार, आलोचक और ऐसे व्यक्ति हैं जिनका सभी वर्ग में समान अधिकार है।
डोपिंग मामले में फंसे पहलवान नरसिंह यादव के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी आ गए हैं। अखिलेश ने ट्वीट करके कहा है कि नरसिंह के साथ अन्याय नहीं होगा।
भाजपा के एक सांसद द्वारा एक टोल प्लाजा पर एक गार्ड की कथित तौर पर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। वायरल हुई इस सीसीटीवी फुटेज में भरतपुर से भाजपा सांसद बहादुर सिंह कोली बीकानेर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लुधाबई टोल प्लाजा पर अपनी स्कॉर्पियो को रोकने वाले टोल नाका गार्ड की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। इसमें उनके समर्थक भी गार्ड की पिटाई करते नजर आते हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह रूस की यात्रा के दौरान विमान हादसे का शिकार होते बाल बाल बच गए थे। उनका विमान क्रैश होने के काफी करीब था। रूस के मास्को में लैंडिंग से पहले सिंह बाल-बाल बचे थे। द फ्लाइट्स डाटा रिकॉर्डर (एफडीआर) से यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।