उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शर्मनाक पराजय के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अपने बेटे अखिलेश यादव का बचाव करते हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि हार के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।
बसपा प्रमुख मायावती चुनाव परिणाम आने के बाद ही समर्थन के बारे में सोंचेगी। बसपा सूत्रों के मुताबिक अभी पार्टी प्रमुख चुनाव परिणाम का इंतजार करेगी। उसके बाद ही कोई निर्णय लेंगी। बसपा प्रमुख की ओर से यह संकेत उस समय आया है जब समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेेश यादव ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो बसपा से भी हाथ मिलाया जाएगा।
ताजा एग्जिट पोल पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हमला करते हुए उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने आक्रामक ढंग से कहा कि ऐसे एग्जिट पोल्स हम बिहार चुनाव में देख चुके हैं।
विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग में शिकायत करना तो आम बात है लेकिन भारतीय जनता पार्टी की ओर से सर्वाधिक शिकायतें दर्ज कराई गई है। वह भी उत्तर प्रदेश में। इनमें कई शिकायतें एक दूसरे से मिलती-जुलती हैं। जैसे कि साईकिल पर सवार होकर मतदान करने से लेकर प्रचार में लखनऊ में मेट्रो बनाए जाने का जिक्र तक शामिल है।
बसपा प्रमुख मायावती ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यहां रोड शो में दिखाई पड़ने वाले लोग महज दर्शक थे और उन्हें अन्य राज्यों और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में जहां मतदान हो चुके हैं, वहां से लाया गया था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में बिजली को लेकर जारी सियासी आरोप-प्रत्यारोप को नया आयाम देते हुए शुक्रवार को कहा कि आगामी 11 मार्च को राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे आने पर सपा-बसपा और कांग्रेस को करंट लगेगा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने अंतिम दो चरणों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सभा स्थल पर भीड़ नहीं जुट पाने के कारण समय में बदलाव करना पड़ा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अभियान अपने चरम पर पहुंच चुका है लेकिन सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने इस साल के चुनाव प्रचार अभियान में सिर्फ दो रैलियों को ही संबोधित किया है जबकि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने 300 रैलियों को संबोधित किया था।
केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा-बसपा के शासन को जनता ने अलग-अलग समय पर देखा और झेला है। उन्होंने कहा, जनता अब इन दोनों ही पार्टियों से ऊब चुकी है और विद्रोह की मुद्रा में हैं।