Advertisement

Search Result : "बार एसोसिएशन"

अमी बेरा अमेरिकी कांग्रेस के लिए लगातार तीसरी बार चुने गए

अमी बेरा अमेरिकी कांग्रेस के लिए लगातार तीसरी बार चुने गए

मौजूदा कांग्रेस में एकमात्र भारतीय-अमेरिकी अमी बेरा रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त देकर लगातार तीसरी बार अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में चुने गए। 51 वर्षीय बेरा के अलावा तीन अन्य भारतीय अमेरिकी इस बार प्रतिनिधि सभा में चुने गए हैं। इलिनोइस से राजा कृष्णमूर्ति, वाशिंगटन स्टेट से प्रमिला जयपाल और कैलिफोर्निया से रो खन्ना पहली बार प्रतिनिधि सभा में चुने गए हैं।
सबसे तेज सुपरकंप्यूटरों की सूची में आठवीं बार चीन रहा अव्वल

सबसे तेज सुपरकंप्यूटरों की सूची में आठवीं बार चीन रहा अव्वल

चीन ने अपने सुपरकंप्यूटर सनवे ताएहूलाइट के जरिए लगातार आठवीं बार विश्व के सबसे तेज सुपरकंप्यूटरों की सूची में शीर्ष स्थान पर कब्जा बनाए रखा है। यह सुपरकंप्यूटर एक सेकेंड में 9.3 करोड़ अरब गणनाएं कर सकता है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई है।
काले धन पर सर्जिकल स्ट्राइक: चुनाव में लगी पार्टियों के लिए हो सकती है मुश्किल

काले धन पर सर्जिकल स्ट्राइक: चुनाव में लगी पार्टियों के लिए हो सकती है मुश्किल

केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1000 रुपये के नोटों का चलन बंद किए जाने का असर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही राजनीतिक पार्टियों की तैयारियों पर भी पड़ सकता है। हालांकि सभी पार्टियां केंद्र सरकार के इस कदम से खुद पर पड़ने वाले असर के मुद्दे पर खामोश हैं, लेकिन चुनावों के लिए पार्टियों द्वारा चंदा एकत्र किए जाने के अब तक के तौर-तरीकों से यह सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि बड़े नोटों का चलन बंद हो जाने से उन पर क्या असर पड़ेगा।
राजकोट टेस्ट में पहली बार इस्तेमाल होगी डीआरएस प्रणाली

राजकोट टेस्ट में पहली बार इस्तेमाल होगी डीआरएस प्रणाली

भारतीय टीम आगामी हफ्ते में जब इंग्लैंड के खिलाफ शुरूआती टेस्ट के लिये यहां मैदान में उतरेगी तो इसमें अंपायरों की निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) पहली बार ट्रायल आधार पर इस्तेमाल की जायेगी। बीसीसीआई हालांकि लंबे समय तक इस प्रणाली का विरोध करता रहा था।
इस बार व्यापार मेले की थीम होगी डिजिटल इंडिया

इस बार व्यापार मेले की थीम होगी डिजिटल इंडिया

प्रगति मैदान में 14 नवंबर से शुरू होने वाले 36वें भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय व्यापार मेले :आईआईटीएफ: की मुख्य विषय वस्तु इस बार डिजिटल इंडिया होगी। केन्द्र सरकार का इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स विभाग इस अभियान को आगे बढ़ा रहा है। नरेन्द्र मोदी सरकार के प्रमुख अभियानों में डिजिटल इंडिया भी एक है। व्यापार मेले में सभी राज्‍यों के मंडपों और दूसरे मंडपों में डिजिटल इंडिया के तहत चलाये जा रहे कार्यक्रमों को प्रमुखता से दिखाया जायेगा।
पहली बार संयुक्त राष्ट्र में दीपावली मनायी गयी

पहली बार संयुक्त राष्ट्र में दीपावली मनायी गयी

पहली बार संयुक्त राष्ट्र में रविवार को दीपावली मनायी गयी और इस वैश्विक संस्था का मुख्यालय रोशनी से नहा उठा। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के आगे के भाग को रोशनी से जगमग कर दिया गया और ‘हैप्पी दीपावली’ लिखा गया। इस भवन पर पारंपरिक दिया दर्शाया गया।
संयुक्त राष्ट्र में क्यूबा पर हुए मतदान में पहली बार नहीं शामिल हुआ अमेरिका

संयुक्त राष्ट्र में क्यूबा पर हुए मतदान में पहली बार नहीं शामिल हुआ अमेरिका

अमेरिका द्वारा क्यूबा पर लगाए गए कड़े व्यापार प्रतिबंध को खत्म करने के संयुक्त राष्ट्र के एक प्रस्ताव पर मतदान में अमेरिका ने हिस्सा नहीं लिया, जबकि भारत समेत अन्य राष्ट्रों ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया।
कांग्रेस का हमला, सर्जिकल स्ट्राइक पहले भी हुई पर इस बार हुआ खूब बखान

कांग्रेस का हमला, सर्जिकल स्ट्राइक पहले भी हुई पर इस बार हुआ खूब बखान

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक के मोदी सरकार के दावे पर सवाल खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए सवाल उठाया है कि पहली बार के दावे पर कौन सच्चा है, विदेश सचिव या रक्षा मंत्री। कांग्रेस का मानना है कि सर्जिकल स्‍ट्राइक पहले भी हुई है पर इस बार इसका खूब बखान किया गया।
दिल्ली के भागीरथ पैलेस के कारोबारी नहीं बेचेंगे चीन के सामान

दिल्ली के भागीरथ पैलेस के कारोबारी नहीं बेचेंगे चीन के सामान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भागीरथ पैलेस के कारोबारियों ने एक बड़ा फैसला लेते हुए चीन के बने सामान नहीं बेचने का फैसला लिया है। पिछले कुछ दिनों से देश के विभिन्न वर्गों की तरफ से चीनी सामानों के बहिष्कार की मांग की जा रही है।