Advertisement

Search Result : "बोल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट"

सुरंग में फंसे दो मजदूर बचाए गए, तीसरे के लिए प्रयास जारी

सुरंग में फंसे दो मजदूर बचाए गए, तीसरे के लिए प्रयास जारी

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के पास एक सुरंग धंसने के कारण उसमें फंसे तीन मजदूरों में से दो को कई दिनों के प्रयास के बाद आज सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि अब भी एक मजदूर के सुरंग के अंदर ही मलबे में फंसे होने की आशंका है।
दर्दनाक: जिंदा शख्‍स को दफन कर बना दी सड़क

दर्दनाक: जिंदा शख्‍स को दफन कर बना दी सड़क

मध्‍य प्रदेश के कटनी में एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। निर्माणाधीन सड़क पर बेहोश पडे़ 45 वर्षीय एक व्यक्ति पर कथित तौर पर मुरम डालकर पाट दिए जाने और उस पर सड़क बना देने का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। पुलिस ने सड़क निर्माण कंपनी के डम्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मुस्लिम होने के बावजूद कलाम राष्ट्रवादी थेः महेश शर्मा

मुस्लिम होने के बावजूद कलाम राष्ट्रवादी थेः महेश शर्मा

केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा के एक विवादित बयान से राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है। उन्होंने एक टेलीविजन इंटरव्यू में कह दिया कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम मुस्लिम होने के बावजूद एक राष्ट्रवादी और महान मानववादी थे।
एक अच्‍छे मुसलमान की यादगार | सुहैल हाशमी

एक अच्‍छे मुसलमान की यादगार | सुहैल हाशमी

तुम कितने तुच्छ, कंजूस और दिखावटी हो सकते हो इसका अंदाजा अभी हुआ। तुम ने तो उसका यश गाया था, उसका महिमा मंडन किया था, उसे अब तक के, लगभग सब से महान वैज्ञानिक की तरह प्रस्तुत किया था। उस पर तो सम्मानों और पदवियों की बारिश हुआ करती थी, उसे तो तुम ने देश के सब से बड़े नागरिक सम्मान से आभूषित किया था, उसे राष्ट्राध्यक्ष के पद पर आसीन किया था तुमने। और तुम्हीं ने तो हर गली, हर चौबारे से हर मकान की छत से ऐलान किया था कि यही है जनता का राष्ट्रपति !
दिल्ली की औरंगजेब रोड अब एपीजे अब्दुल कलाम रोड

दिल्ली की औरंगजेब रोड अब एपीजे अब्दुल कलाम रोड

लुटियन दिल्ली की औरंगजेब रोड शीघ्र ही पूर्व राष्‍ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से जानी जाएगी। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद यानी एनडीएसमी ने आज इस संबंध में अपनी मंजूरी दे दी।
हिंदी साहित्य के इंजीनियर

हिंदी साहित्य के इंजीनियर

गणित के कठिन सवालों के बीच गोदान का होरी भी जिंदगी के जवाब खोजता है। रसायन के सूत्र भले भूल जाएं मगर चंदर का सुधा भूल जाना अखरता है। प्रकाश के परावर्तन का नीरस सिद्धांत सुनील के केस को सुलझाते ही सरस लगने लगता है। ब्लैक बोर्ड पर अल्फा, बीटा, गामा के बीच निर्मला, चोखेरबाली और राग दरबारी भी धमाचौकड़ी मचाते हैं। अमूमन घरों में होशियार बच्चे विज्ञान पढ़ते हैं। विज्ञान में भी लड़के गणित और लड़कियां जीव विज्ञान पढ़ती हैं। जब कोर्स की किताबें ही साल में खत्म करना मुश्किल हो तो कहानी-कविताएं, उपन्यास पढ़ने के लिए किसके पास वक्त है। गणित लेने के बाद अर्जुन की आंख की तरह बस एक ही लक्ष्य है, आईआईटी। विज्ञान पढ़ रहे बच्चों के माता-पिता को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान से कम कुछ भी गवारा नहीं है। मोटी-मोटी किताबों, सुबह से शाम तक चलने वाली कोचिंग क्लासों के बीच इंजीनियर बनने का सपना पलता है। ऐसे में साहित्य की कौन सोचे। पढ़ाई के दौरान साहित्य पढऩा समय की बर्बादी है और लिखना... इसके बारे में तो सोचना भी मत।
आमिर को नहीं पता ट्विंकल प्रतिभाशाली हैं

आमिर को नहीं पता ट्विंकल प्रतिभाशाली हैं

आमिर खान का मानना है कि ट्विंकल खन्ना बहुत ही मजाकिया हैं। आमिर ट्विकंल खन्ना के लेखन के प्रशंसक हैं और एक अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित हो रहे उनके स्तंभ को नियमित रूप से पढ़ते हैं।
अमिताभ-जया ‘की एंड का’ में

अमिताभ-जया ‘की एंड का’ में

प्रसिद्ध निर्देशक आर. बाल्की का फिल्म बनाने का अलग ढंग है। उसी तरह है उनका फिल्मों को अलग तरह के नाम देना। इस बार बाल्की अमिताभ और जया बच्चन को लेकर एक फिल्म बना रहे हैं। नाम रखा है, की एंड का। अब इस नाम के मायने तो फिल्म देख कर ही समझ में आएंगे।
आजादी विशेष | साफ आबोहवा का अधिकार ही प्रदूषित

आजादी विशेष | साफ आबोहवा का अधिकार ही प्रदूषित

देश में पर्यावरण गंभीर खतरे में है। जन-जंगल-जमीन इस तरह प्रदूषित हो गया है कि साफ हवा और साफ पानी के लाले पड़े हुए हैं। ऐसे में पहले से लचर पर्यावरण कानूनों को मजबूत बनाने के बजाय केंद्र सरकार पर्यावरण कानूनों की समीक्षा के नाम पर पर्यावरण और लोगों के अधिकारों को रहन रखने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के लिए पर्यावरण शब्द का मतलब निवेश का पर्यावरण बन गया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement