बुधवार को मुंबई से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान में चूहा दिखने के बाद हड़कंप मच गया और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर विमान को बीच रास्ते से ही वापस लौटाना पड़ा। इस घटना से सरकारी एयरलाइन को काफी शर्मसार होना पड़ा।
घाटे में चल रहा सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया ने अपनी घरेलू उड़ानों में मांसाहारी भोजन नहीं परोसने का फैसला किया है। एक जनवरी से 90 मिनट की दूरी तक की यात्रा के दौरान एयर इंडिया अपनी उड़ानों में इकॉनमी क्लास के यात्रियों को मांसाहार भोजन नहीं देगा। राष्ट्रीय विमान सेवा कंपनी ने अपने दिन और रात्रि भोजन के मेन्यु से चाय और कॉफी दोनों को हटाने का भी फैसला किया है।
नई रक्षा खरीद नीति-2015 (डीपीपी-2015) की घोषणा इस साल में होने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के अनुसार जनवरी 2016 तक नई प्रक्रिया की समीक्षा होने के बाद इसकी घोषणा होगी।
पूर्व आईपीएस अधिकारी केपीएस गिल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर हॉकी इंडिया में कथित अनियमितताओं की शिकायत की है। गिल ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर बेटी सोनाली को हॉकी इंडिया का वकील बनाने का आरोप भी लगाया है।
निर्भया कांड के वक्त नाबालिग रहे दोषी को आखिरकार रिहा कर दिया गया है। उसकी रिहाई के विरोध में रविवार को काफी लोग जंतर-मंतर पर जुटे और इंडिया गेट तक मार्च निकालने की कोशिश की। निर्भया के माता-पिता ने भी दोषी की रिहाई के खिलाफ इंडिया गेट पर विरोध-प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। खबर है कि इस दौरान निर्भया की माँ को कुछ चोटें भी आई हैं।
भोपाल गैस हादसे मामले में अमेरिकी कैमिकल कंपनी डाउ लगातार अदालत द्वारा जारी किए गए समन की अवहेलना कर रही है। यह लगातार तीसरी बार है जब भोपाल जिला अदालत में पेशी के लिए जारी किए गए समन की अनदेखी कर कंपनी अदालत में पेश नहीं हुई।
सन 1994 से लेकर 2000 तक मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स के कई ताज अपने नाम करने वाली भारतीय सुंदरियां पिछले 15 साल विश्व फलक पर कोई खास छाप छोड़ने में नाकाम रही हैं। इस बार मिस स्पेन मिरिया लालागुना रोयो ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है जबकि मिस इंडिया अदिती आर्य टॉप 20 में भी जगह नहीं बना पाईं।
बीसीसीआई ने शनिवार को आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। टीम में अनुभवी युवराज सिंह और आशीष नेहरा के साथ ही रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है। वहीं पंजाब के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बरेंदर सरन और बड़ौदा के हरफनमौला हार्दिक पंड्या को नए चेहरे के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया गया है। टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी करेंगे।