अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मशहूर अभिनेता कमल हासन एक बार फिर ‘बिग बॉस’ के तमिल संस्करण के लेकर विवादों से घिर गए हैं। उन पर मानहानि का केस दर्ज किया गया है।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और भाजपा सांसद परेश रावल एक बार फिर अपने ट्विट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह कोई और नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी नेता प्रीति शर्मा मेनन के साथ हुई तीखी नोकझोंक है। दोनों नेताओं ने ट्विटर पर एक दूसरे के खिलाफ एक के बाद एक कई ट्वीट किए।
अरुणाचल प्रदेश से चोरी की गई एक 900 साल पुरानी भगवान बुद्ध की प्रतिमा आज राजधानी दिल्ली से बरामद की गई है। मूर्ती चोरी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
ओडिशा के भद्रक में भगवान श्रीराम पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई है। प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। जिला प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एहतियातन स्कूल-कॉलेजों को बुधवार तक के लिए बंद कर दिया है।
भगवान कृष्ण पर आपत्तिजनक ट्वीट कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में जाने-माने अधिवक्ता प्रशांत भूषण के खिलाफ नया मामला दर्ज कराया गया है।
केरल मंत्रिमंडल ने भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए हर साल आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की जररत को ध्यान में रखते हुये सबरीमाला में एक ग्रीनफील्ड हवाईअड्डा बनाने की आज सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैनिक बाहुल्य वाले इलाके में जनता के भावनात्मक तार को जोड़ते हुए कांग्रेस पर वन रैंक, वन पेंशन के मुद्दे को 40 साल तक लटकाकर और सर्जिकल स्टाइक पर शक कर फौजियों का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य निर्माण की घोर विरोधी यह पार्टी एक बार फिर आंदोलनकारियों का दमन करने वाली समाजवादी पार्टी की गोद में जा बैठी है।
अपने बारे में भाजपा नेता विनय कटियार की टिप्पणी को लेकर प्रहार करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कटियार का बयान देश की आधी आबादी यानि महिलाओं के बारे में भाजपा की सोच को बेनकाब करता है। कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान करने के लिए माफी मांगने की मांग की है।