Advertisement

Search Result : "भागीदारी संकल्प मोर्चा"

ट्रंप ने लिया हिलेरी को जेल भेजने का संकल्प

ट्रंप ने लिया हिलेरी को जेल भेजने का संकल्प

महिलाओं के खिलाफ अपनी अभद्र टिप्पणियों के चलते आलोचनाओं का सामना कर रहे डोनाल्ड ट्रंप ने आज हिलेरी क्लिंटन के पति पर यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर हमला बोला। इसके साथ ही ट्रंप ने संकल्प लिया कि यदि वह चुने जाते हैं तो अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी हिलेरी को विदेश मंत्री रहने के दौरान निजी ईमेल सर्वर इस्तेमाल करने पर झूठ बोलने के लिए जेल भेज देंगे।
पार्टी जो बोलेगी वह करूंगी – स्वाति सिंह

पार्टी जो बोलेगी वह करूंगी – स्वाति सिंह

स्वाति सिंह उत्तर प्रदेश महिला मोर्चे की अध्यक्ष बन गई हैं। या यूं कहें बना दी गई हैं। पिछले दिनों उन्होंने जिस तरह से स्त्री अस्मिता की बात कह कर बसपा सुप्रीमो मायावती को बैक फुट ले आईं वह काबिले तारीफ था। नई अध्यक्ष ने आउटलुक हिंदी से बात की और साझा की उनकी योजनाएं।
विकीलीक्स का 10वां जन्मदिन मना, जारी होंगे अमेरिकी चुनाव से जुड़े दस्तावेज

विकीलीक्स का 10वां जन्मदिन मना, जारी होंगे अमेरिकी चुनाव से जुड़े दस्तावेज

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ने आठ नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों से पहले इससे संबंधित नए महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जारी करने का संकल्प लिया है। महत्वपूर्ण जानकारियां लीक करने वाली उनकी वेबसाइट का आज 10वां स्थापना दिवस मनाया गया जिस मौके पर असांजे ने यह संकल्प लिया।
उत्तराखंड: पीडीएफ को लेकर सरकार और प्रदेश कांग्रेस में दरार

उत्तराखंड: पीडीएफ को लेकर सरकार और प्रदेश कांग्रेस में दरार

उत्तराखंड सरकार में शामिल प्रगतिशील लोकतांत्रिक मोर्चा (पीडीएफ) के समर्थन को लेकर कांग्रेस संगठन और सरकार के बीच जारी विवाद बढ़ता जा रहा है।
शराबबंदी अभियान के जरिए तीसरे मोर्चे को नीतीश कर रहे लामबंद

शराबबंदी अभियान के जरिए तीसरे मोर्चे को नीतीश कर रहे लामबंद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी का अभियान केवल ‌बिहार में ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी छेड़े हुए हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के बाद हरियाणा में भी शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार ने राग छेड़ दिया है। इस अभियान के जरिए नीतीश कुमार तीसरे मोर्च के घटक दलों को लामबंद करने की तैयारी भी कर रहे हैं।
कल एक भागीदारी निभाना अहम होगा : जर्गेनसेन

कल एक भागीदारी निभाना अहम होगा : जर्गेनसेन

न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच शेन जर्गेनसेन ने कहा कि उनकी टीम को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार से बचने के लिये कल पांचवें दिन साझेदारियां निभानी होंगी।
सिद्धू बोले, बेहतर पंजाब के लिए उनका मोर्चा किसी के भी साथ गठबंधन को तैयार

सिद्धू बोले, बेहतर पंजाब के लिए उनका मोर्चा किसी के भी साथ गठबंधन को तैयार

भाजपा से अलग होकर नया मोर्चा आवाज-ए-पंजाब बनाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि वह कोई पार्टी नहीं बनाएंगे। आवाज-ए-पंजाब कोई राजनैतिक दल नहीं है। उन्‍होंने कहा कि वे सिर्फ फोरम तक सीमित रहेंगे और किसी के साथ भी गठबंधन के लिए उनके मोर्चा का दरवाजा खुला है। उनका कहना है कि जो भी पंजाब की बेहतरी के लिए आगे आएगा, वे उसके साथ जुड़ सकते हैं।
ओबामा ने शरणार्थी विरोधी भाषणबाजी के खिलाफ खोला मोर्चा

ओबामा ने शरणार्थी विरोधी भाषणबाजी के खिलाफ खोला मोर्चा

अमेरिकी राष्ट्रपति के आगामी चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि यदि अमेरिका ने शरणार्थियों को सिर्फ मुस्लिम होने की वजह से लौटा दिया होता तो इससे आतंकवादियों के इस दुष्प्रचार और घिनौने झूठ को बढ़ावा मिलता कि अमेरिका इस्लाम का विरोधी है।
मिसाइल की छांव में तरक्की का संकल्प। आलोक मेहता

मिसाइल की छांव में तरक्की का संकल्प। आलोक मेहता

टी.वी. समाचार चैनलों की खबरें देखने पर आपको आशंका होती होगी कि दक्षिण चीन सागर पर लड़ाकू विमान उड़ने या मिसाइलयुक्त पनडुब्बियां घूमने अथवा हिमालय की पर्वत शृंखलाओं से लगी भारत-चीन सीमाओं पर बढ़ती सैन्य गतिविधियों से कहीं युद्ध का खतरा तो नहीं मंडरा रहा है। यदा-कदा किसी नेता, सैन्य अधिकारी या प्रवक्ता की कड़ी चेतावनी चीन, अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया, सऊदी अरब, ईरान, दक्षिण अफ्रीका में भी सुनी जा सकती है। महाशक्तियों को अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए कई बार कड़ा रुख दिखाना पड़ता है। भारत अब उन्हीं शक्तिशाली देशों के साथ उठने-बैठने लगा है।
मुसलमानों के बीच बढ़ी पीएम मोदी की लोकप्रियता-आतिफ रशीद

मुसलमानों के बीच बढ़ी पीएम मोदी की लोकप्रियता-आतिफ रशीद

दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष आतिफ रशीद ने अल्पसंख्यकों के बीच किसी तरह के ‘डर’ की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि देश के दूसरे वर्गों की तरह मुस्लिम समुदाय के बीच भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है और केंद्र की योजनाओं का मुसलमानों को भी बराबर का फायदा हो रहा है।