Advertisement

Search Result : "भाजपा और सपा"

उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत ने चुनाव विश्लेषकों को नकारा

उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत ने चुनाव विश्लेषकों को नकारा

विभिन्न एक्जिट पोल में भले ही राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में भाजपा को चुनाव में बढ़त मिलने की भविष्यवाणी की गयी थी लेकिन वे यह बताने में नाकाम रहे कि भगवा दल तिहरा शतक लगाने वाला है।
पिछली बार के मुकाबले बस एक तिहाई बचे मुस्लिम विधायक

पिछली बार के मुकाबले बस एक तिहाई बचे मुस्लिम विधायक

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत ने राज्य विधानसभा में मुस्लिम प्रतिनिधित्व को भारी चोट पहुंचाई है। पिछली विधानसभा में जहां इस समुदाय से आने वाले विधायकों की संख्या 68 थी वहीं नई विधानसभा में यह संख्या घटकर सिर्फ 23 रह गई है। यानी करीब दो तिहाई मुस्लिम प्रतिनिधित्व नई विधानसभा में कम हो गया है।
यूपी, उत्तराखंड में भाजपा की आंधी, पंजाब में कांग्रेस जीती

यूपी, उत्तराखंड में भाजपा की आंधी, पंजाब में कांग्रेस जीती

भाजपा ने आज उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में जीत का शानदार परचम लहराया तथा कांग्रेस ने पंजाब में अपनी सफलता की जोरदार दस्तक दी। इसके अलावा कांग्रेस गोवा एवं मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी जहां के विधानसभा चुनावों में खंडित जनादेश आया है।
वाराणसी की सभी सीटों पर मोदी का जलवा

वाराणसी की सभी सीटों पर मोदी का जलवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी और आसपास के विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने जोरदार जीत हासिल की है। वाराणसी में पांच विधानसभा सीटें हैं इनमें चार पर भाजपा और एक पर सहयोगी अपना दल के उम्मीदवार ने चुनाव लड़ा। ये सभी चुनाव जीतने में सफल रहे।
रायबरेली में कांग्रेस ने हासिल की दो सीटें

रायबरेली में कांग्रेस ने हासिल की दो सीटें

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस पांच में से दो सीटों पर जीत हासिल कर अपनी प्रतिष्ठा बचाने में थोड़ी सफल रही। हालांकि यहां एक विधान सभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी जीतने में सफल रहा पर वहां दोनों पार्टियों में दोस्ताना संघर्ष था। दो सीटें भाजपा के खाते में गईं।
मुरली मनोहर के कानपुर में 10 में से सात सीटों पर भाजपा को मिली जीत

मुरली मनोहर के कानपुर में 10 में से सात सीटों पर भाजपा को मिली जीत

कानपुर से भाजपा के वरिष्‍ठ नेता मुरली मनोहर जोशी सांसद है। यहां भी पार्टी ने विधानसभा चुनावों में परचम लहराया है। यहां की कुल 10 विधानसभा सीटों में सात सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया। वहीं दो सीटें सपा के खाते में आई, जबकि कांग्रेस को एक सीट से संतोष करना पड़ा।
राजनाथ के गढ़ लखनऊ में भी भाजपा का परचम लहराया

राजनाथ के गढ़ लखनऊ में भी भाजपा का परचम लहराया

यूपी के चुनाव नतीजे में हर जगह भाजपा का भगवा लहरा रहा है। भाजपा के नंबर दो नेता राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र लखनऊ में भी भाजपा बाजी मार ली है। भाजपा को ऐसी जीत मिली है जिसकी उम्‍मीद बहुतों को नहीं थी।
मनोज सिन्हा के क्षेत्र में भाजपा ने 3 सीटों पर कब्जा जमाया

मनोज सिन्हा के क्षेत्र में भाजपा ने 3 सीटों पर कब्जा जमाया

मोदी सरकार में संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के संसदीय क्षेत्र गाजीपुर में इस बार भाजपा लहर में भाजपा ने 3 विधानसभा सीटों पर कब्जा जमा लिया। गाजीपुर और जमनिया विधान सभा क्षेत्रों पर भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए, वहीं जखनिया से भाजपा की सहयोगी पार्टी भारतीय समाज पार्टी की विजय हुई है।
एनसीआर में भी भरी भाजपा की झोली, पंकज भी जीते

एनसीआर में भी भरी भाजपा की झोली, पंकज भी जीते

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से सटे और दो केंद्रीय मंत्रियों के लोकसभा क्षेत्र में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। गौतमबुद्ध नगर के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा हैं। उनके लोक सभा क्षेत्र में आने वाले सभी पांच विधानविधान सभा क्षेत्रों में भाजपा का परचम लहराया। वहीं दूसरी ओर गाजियाबाद के सांसद और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के लोक सभा क्षेत्र से भाजपा के चार विधायक जीते।
जाति-धर्म से परे भाजपा को मिला जनादेश, मोदी सबसे कद्दावर नेता :  शाह

जाति-धर्म से परे भाजपा को मिला जनादेश, मोदी सबसे कद्दावर नेता : शाह

उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड में भाजपा की शानदार जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीबोन्मुख नीतियों को देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जनता ने जाति, धर्म के बंधन से ऊपर उठकर विकास और विकासवादी सरकार के लिए वोट दिया है और मोदी देश के सबसे कद्दावर नेता के रूप में सामने आए हैं। शाह ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीबोन्मुख नीतियों पर जनता की मुहर है जिसके कारण उत्तरप्रदेश में भाजपा दो तिहाई बहुमत से जीत दर्ज कर रही है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement