व्हाइट हाउस ने अमेरिका के एक पूर्व नौसैन्यकर्मी द्वारा कंसास शहर में एक भारतीय इंजीनियर की हत्या किए जाने की निंदा करते हुए इस घटना को नस्लवाद से प्रेरित बताया है।
व्हाइट हाउस ने कहा है कि कंसास से मिल रही प्रारंभिक खबरें चिंता पैदा करने वाली हैं, जहां स्पष्ट रूप से घृणा अपराध के मामले में एक भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
लॉस एंजिलिस में भारतीय समय के अनुसार आज सुबह पांच बजे से 89वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह की शुरुआत हुई। इस बार अवॉर्ड शो में भारतीयों की नजरें भारतीय मूल के देव पटेल पर टिकी हुई थी, लेकिन इस कड़ी में अली ने देव को पीछे छोड़ते हुए बाजी मारी। देव को 'लायन' फिल्मन में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के नामित किया गया था। इसके साथ ही अली इसे पाने वाले पहले मुस्लिम एक्टर हो गए हैं।
आम लोगों के फायदे की खातिर प्रौद्योगिकी को उन्नत बनाने के लिए देश को और अधिक वैज्ञानिकों की जरूरत पर बल देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि 104 उपग्रहों का एक साथ प्रक्षेपण और एक नयी मिसाइल के सफल परीक्षण जैसी उपलब्धियों के माध्यम से हमारे वैज्ञानिकों ने राष्ट्र को गौरवान्वित किया और दुनिया भर में उनकी सराहना हुई है।
माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के प्रमुख सत्य नडेला ने अमेरिका में हाल ही में एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गोली मार कर हत्या किए जाने की घटना की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि समाज में इस तरह की हिंसा और कट्टरपन के लिए कोई जगह नहीं है।
करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्टीव ओकीफी और नाथन लियोन की फिरकी के जादू से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में भी भारत को सिर्फ 107 रन पर समेटकर तीसरे ही दिन पहला क्रिकेट टेस्ट 333 रन से जीत लिया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने चार मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली।
दुबई में होने वाले खाद्य मेले में भारत से कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों सहित विभिन्न खाद्य उत्पादों में कारोबार करने वाले 64 भारतीय निर्यातकों के भाग लेने की उम्मीद है। यहां स्थित भारतीय वाणिज्य दूत ने यह जानकारी देते हुये कहा कि ये निर्यातक कंपनियों कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के बैनर तले इस मेले में भाग लेंगी।
कंसास शहर में एक अमेरिकी व्यक्ति ने भारतीय मूल के एक इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी और दो अन्य को घायल कर दिया। गोलियां चलाते समय आरोपी कथित तौर पर चिल्लाते हुए कह रहा था- मेरे देश से निकल जाओ। यह संभवत: घृणा अपराध का मामला हो सकता है।
लीबिया में अगवा किए गए भारतीय व्यक्ति डॉ. राममूर्ति कोसानाम को रिहा करा लिया गया है, जिसे भारत लाया जा रहा है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस खबर की पुष्टि की।