भारतीय महिला हाकी टीम का लचर प्रदर्शन बदस्तूर जारी रहा और अमेरिका ने उसे 3-0 से हराकर रियो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश के उसके रास्ते लगभग बंद कर दिये।
‘उत्तर प्रदेश में चुनाव नजदीक हैं। भारतीय जनता पार्टी किसी भी हालत में उत्तर प्रदेश में जीत हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उसके लिए बीफ खासकर गाय को मुद्दा बनाया जा रहा है और मुसलमानों को गाय का दुश्मन बताकर आम हिंदू के दिल में नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है। जो गाय दूध देती है, परिवार का आर्थिक आधार है, उसी गाय के जरिये वोट हासिल करने की कोशिश की जा रही है।‘ ऐसा कहना है इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के सदर मौलाना तौकीर रजा खान का।
खेलों के महासमर में अभी तक एक भी पदक नहीं जीत सके भारत के ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी शुक्रवार को रियो में अपने अभियान का आगाज करेंगे और 116 साल से चला आ रहा पदकों का अकाल खत्म होने की उम्मीद इस बार भी नजर नहीं आती।
गुजरात के एक सार्वजनिक उपक्रम जीएमडीसी के साथ काम करने वाली दक्षिण कोरियाई कंपनी ने कथित तौर पर भारत माता की जय का नारा लगाने के लिए एक भारतीय कर्मचारी को नोटिस जारी किया है।
भारतीय महिला हाकी ने आज रियो ओलंपिक में बेहद लचर प्रदर्शन किया जिसके कारण उसे रियो ओलंपिक खेलों के अपने तीसरे लीग मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-6 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारतीय महिला हाकी टीम 36 साल बाद ओलंपिक में खेल रही है और आज बेहतर रैंकिंग वाली आस्ट्रेलियाई टीम को कोई चुनौती नहीं दे पाई।
भारतीय मूल के छात्र ध्रुव तलाती ने आईक्यू टेस्ट में 162 अंक हासिल करके अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग को भी पीछे छोड़ दिया है। लंदन में रहने वाले ध्रुव ने दुनिया की सबसे बड़ी और पुरानी आईक्यू टेस्ट सोसाइटी मेंसा के टेस्ट में यह स्कोर हासिल किया।
रियो ओलंपिक में भारत के 118 सदस्यीय ओलंपिक दल का निराशाजनक प्रदर्शन मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा। हालांकि हॉकी में अर्जेंटीना पर जीत और तीरंदाज अतनु दास का क्वार्टफाइनल में पहुंचना राहत भरा रहा। दास ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए आज यहां एक घंटे के अंदर लगातार दो मैच जीते।
आखिरी मिनटों में गोल गंवाने की आदत भारतीय हॉकी टीम पर एक बार फिर भारी पड़ी और रियो ओलंपिक में पूल बी के रोमांचक मैच में दो बार की ओलंपिक चैंपियन जर्मनी ने आखिरी सीटी बजने से ठीक पहले गोल करके उसे 2-1 से हरा दिया।
दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह ने मंगलवार को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) पर जमकर हमला बोला और उसे रियो ओलंपिक में भारतीय खिलाडि़यों के खराब प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार ठहराया।
भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार का रास्ता मुश्किल भरा रहा है क्योंकि वित्त वर्ष 2015-16 में औसत निवेश सूचकांक वित्त वर्ष 2006-07 के उच्चतम स्तर के मुकाबले लगभग 35 प्रतिशत नीचे रहा है। यह बात सिटीग्रुप की एक रपट में कही गई है।