Advertisement

Search Result : "मणिपुर नागा पीपुल्स फ्रंट"

मणिपुर में आर्थिक नाकेबंदी खत्म

मणिपुर में आर्थिक नाकेबंदी खत्म

मणिपुर में करीब पांच माह से जारी यूनाइटेड नगा काउंसिल (यूएनसी) की आर्थिक नाकेबंदी आज मध्यरात्रि से समाप्त हो गई है। केंद्र, राज्य सरकार और नगा समूहों की बातचीत के बाद एक आधिकारिक बयान में यह कहा गया है।
भाजपा ने धनबल से बनाई गोवा, मणिपुर में सरकारः राहुल

भाजपा ने धनबल से बनाई गोवा, मणिपुर में सरकारः राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज भाजपा पर गोवा और मणिपुर के लोगों का बहुमत चुराने और धनबल का इस्तेमाल कर वहां सरकार बनाने का आरोप लगाया।
बीरेन सिंह ने ली मणिपुर के सीएम की शपथ

बीरेन सिंह ने ली मणिपुर के सीएम की शपथ

एन बीरेन सिंह ने आज मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें इंफाल में राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने शपथ दिलाई। यह पहला मौका है जब राज्य में भाजपा की सरकार बनी है। उनके साथ आठ अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू को भी भाग लेना था पर विमान के इंजन में आई गड़बड़ी के कारण उन्हें वापस दिल्ली लौटना पड़ा।
मणिपुर में भी भाजपा ने बहुमत का जुगाड़ किया

मणिपुर में भी भाजपा ने बहुमत का जुगाड़ किया

गोवा में मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में सरकार बनाने लायक बहुमत का जुगाड़ कर चुकी भारतीय जनता पार्टी ने आज मणिपुर में भी बहुमत का गणित बिठा लिया। राज्य में चार सीटें जीतने वाले नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के चारों विधायकों ने आज मणिपुर में राज्यपाल नजमा हेप्तुल्ला से मुलाकात कर राज्य में सरकार गठन के लिए भारतीय जनता पार्टी को अपने समर्थन का ऐलान किया।
गोवा, मणिपुर पर बिफरी कांग्रेस ने लोकसभा से वाकआउट किया

गोवा, मणिपुर पर बिफरी कांग्रेस ने लोकसभा से वाकआउट किया

कांग्रेस ने खुद के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद गोवा के राज्यपाल द्वारा राज्य में भाजपा नीत गठबंधन को सरकार बनाने के लिए पहले ही आमंत्रित करने का मुद्दा लोकसभा में उठाने का प्रयास किया और इस बारे में बोलने की अनुमति नहीं दिए जाने पर आज दो बार सदन से वाकआउट किया।
मणिपुर में भाजपा के बीरेन सिंह आज लेगें सीएम की शपथ

मणिपुर में भाजपा के बीरेन सिंह आज लेगें सीएम की शपथ

मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला कल एन बीरेन सिंह को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी। इसके साथ ही प्रदेश में पहली बार भाजपा नीत सरकार बन जाएगी।
धनबल से जनादेश का हरण कर रही है भाजपा : राहुल

धनबल से जनादेश का हरण कर रही है भाजपा : राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गोवा और मणिपुर में सरकार बनाने के भाजपा के कदम को गलत करार देते हुए पार्टी पर धनबल के जरिए जनादेश का हरण करने और लोकतंत्र को कमजोर करने का आज आरोप लगाया। राहुल ने गोवा की राज्यपाल पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया।
इबोबी ने दिया इस्तीफा, भाजपा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

इबोबी ने दिया इस्तीफा, भाजपा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

मणिपुर के मुख्यमंत्राी ओ इबोबी सिंह ने राज्य में नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया का रास्ता बनाने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही राज्य विधानसभा के लिए हुए चुनाव में किसी भी पाटीर्टी स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।
मणिपुर में भी कांग्रेस से सत्ता दूर, भाजपा सरकार बनाने के करीब

मणिपुर में भी कांग्रेस से सत्ता दूर, भाजपा सरकार बनाने के करीब

मणिपुर में भाजपा के अगली सरकार बनाने की संभावना तब बढ़ गई जब नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और लोजपा ने आज औपचारिक तौर पर उसे समर्थन देने की घोषणा की।
मणिपुर के लिए भाजपा-कांग्रेस दोनों ने कसी कमर

मणिपुर के लिए भाजपा-कांग्रेस दोनों ने कसी कमर

पांच राज्यों के चुनाव नतीजों वाले दिन सारा फोकस तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड पर ही केंद्रित रहा जहां भाजपा की दो और कांग्रेस की एक राज्य में जोरदार वापसी हुई है। इस गहमागहमी ने दो छोटे राज्यों पर लोगों का ध्यान नहीं गया जहां जनता ने किसी को भी साफ बहुमत नहीं दिया। भाजपा ने पूर्वोत्तर से कांग्रेस को साफ करने के अपने अभियान के तहत इस बार मणिपुर में पूरा जोर लगाया था और उसे 60 में से 21 सीटें भी मिली मगर पार्टी बहुमत से 10 सीटें दूर रह गई। दूसरी ओर राज्य में लगातार जीत रही कांग्रेस पार्टी भी 28 सीटें जीतकर बहुमत से तीन सीटें दूर खड़ी है। खास बात यह है कि यहां सत्ता की चाबी तीन छोटे दलों और निर्दलीयों के पास है जिन्होंने 11 सीटें जीत ली है। इनमें से चार-चार सीटें नगा पीपुल्स फ्रंट(एनपीएफ) और नेशनलिस्ट पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने जबकि एक-एक सीटें तृणमूल कांग्रेस, लोक जनशक्ति पार्टी और निर्दलीय ने जीती है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement