Advertisement

Search Result : "मनोनीत अध्‍यक्ष"

नोटबंदी पर संसद में बोलने से रोका जा रहा, बोलूंगा तो भूकंप आ जाएगा : राहुल

नोटबंदी पर संसद में बोलने से रोका जा रहा, बोलूंगा तो भूकंप आ जाएगा : राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार की नोटबंदी को चुनौती देने वाला उनका भाषण तैयार है लेकिन संसद में उन्हें बोलने से रोका जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा 'अगर मुझे संसद में बोलने दिया गया तो भूकंप आ जाएगा'।
होशियार पौधे सीखते हैं नई आदतें : अध्ययन

होशियार पौधे सीखते हैं नई आदतें : अध्ययन

पौधे भी विभिन्न घटनाओं के बीच के तार जोड़कर अपने पर्यावरण के बारे में चीजें सीख सकते हैं। अब तक माना जाता था कि यह क्षमता सिर्फ प्राणियों में ही होती है लेकिन एक नए अध्ययन में पहली बार पौधों के इस खास गुण के बारे में बताया गया है।
भोजपुरी गायक सांसद मनोज तिवारी दिल्‍ली भाजपा के अध्यक्ष बने

भोजपुरी गायक सांसद मनोज तिवारी दिल्‍ली भाजपा के अध्यक्ष बने

भाजपा सांसद मनोज तिवारी को पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह ने बुधवार को दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया और नित्यानंद राय बिहार इकाई के अध्यक्ष बनाए गए हैं। तिवारी ने सतीश उपाध्याय की जगह ली है और राय ने मंगल पांडे की जगह ली है। पूर्व अध्यक्षों का कार्यालय बहुत पहले ही समाप्त हो चुका था और बीते कई महीनों से नई नियुक्तियां लंबित थीं।
शब्द की लोकप्रियता हर 14 साल पर बढ़ती-घटती है: अध्ययन

शब्द की लोकप्रियता हर 14 साल पर बढ़ती-घटती है: अध्ययन

किसी भी शब्द की लोकप्रियता 14 साल अवधि में बढ़ती और घटती है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। शोधकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय तक जीवित रहने वाले कुछ लोगों ने पाया कि कुछ शब्द बहुत लोकप्रिय होते थे, लेकिन कुछ समय के बाद उनकी लोकप्रियता खत्म हो गई।
नोटबंदी पर विरोधी दलों का रुख आश्‍चर्यजनक : अमित शाह

नोटबंदी पर विरोधी दलों का रुख आश्‍चर्यजनक : अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि पांच सौ और हजार के नोट बंद होने फैसले का विरोधी पार्टियों क्‍यों विरोध कर रही है। यह फैसला आतंकियों, नक्सलियों, काला धन रखने वालों के खिलाफ है। इस पर बसपा, सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने जो हाय तौबा मचा रखी है वह आश्‍चर्य करने वाला है। उन्‍होंने कहा कि वास्‍तविक करदाताओं को डरने की जरूरत नहीं है। सरकार छोटे व्यापारी, किसान, मजदूर और गरीब के हितों की रक्षा करेगी।
पूर्व सैन्‍य कर्मी की खुदकुशी पर राहुल ने कहा,ओआरओपी बेहतर तरीके से लागू हो

पूर्व सैन्‍य कर्मी की खुदकुशी पर राहुल ने कहा,ओआरओपी बेहतर तरीके से लागू हो

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्राी नरेंद्र मोदी से कहा कि एक रैंक, एक पेंशन :ओआरओपी: को वे अर्थपूर्ण तरीके से लागू करें। यह बात उन्होंने एक पूर्वसैनिक द्वारा कथित तौर पर इस मुद्दे को लेकर की गई आत्महत्या की पृष्ठभूमि में कही है। उन्होंने कहा कि सैनिकों को अपना हक पाने के लिए संघर्ष करने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए।
राहुल की आलोचना : विधायक बोले हटा दो मुझे पर गधे को घोड़ा नहीं कहूंगा

राहुल की आलोचना : विधायक बोले हटा दो मुझे पर गधे को घोड़ा नहीं कहूंगा

कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी और छत्‍तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के कामकाज की आलोचना करके चर्चा में आए गुंडरदेही के विधायक आरके राय अब पूरी तरह खुलकर सामने आ गए हैं। उन्‍होंने साफ कहा है कि पार्टी आलाकमान मुझे निकाल दे इसका मुझे डर नहीं लेकिन मैं गधे को घोड़ा कभी नहीं कहूंगा।
डीजीएमओ देंगे राहुल व सांसदों को सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी

डीजीएमओ देंगे राहुल व सांसदों को सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी

गृह सचिव, विदेश सचिव और सैन्य अभियानों के महानिदेशक (डीजीएमओ) गुलाम कश्मीर में हुई सेना की सर्जिकल स्ट्राइक और उसके बाद हुए कूटनीतिक प्रयासों के बारे में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत सांसदों के एक दल को जानकारी देंगे।
ब्यूटी पार्लर, पान पराग, मशीनों से दब रही जातीय पहचान : राहुल गांधी

ब्यूटी पार्लर, पान पराग, मशीनों से दब रही जातीय पहचान : राहुल गांधी

उत्तरप्रदेश में सपा-बसपा के जातीय समीकरण तो भाजपा की ध्रुवीकरण की राजनीति पर वार करते रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अब पेशे से पहचानी जाने वाली जातियों की पहचान की चिंता सताने लगी है। राहुल के अनुसार चमकते ब्यूटी पार्लर और ब्यूटी सैलून नाई जाति, नई टेक्नोलॉजी विश्र्वकर्मा तो पान पराग पान के परंपरागत पेशे से जुड़े चौरसिया समाज के लोगों का न केवल रोजगार छिन रहे हैं बल्कि यह इनकी जातीय पहचान भी मिटा रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने इन जातियों से कहा है कि उनका पेशा ही उनकी सामाजिक पहचान है जिस पर आक्रमण हो रहा है और कांग्रेस उनकी जातीय पहचान बचाने के लिए तैयार है।
महाभारत की द्रौपदी रूपा गांगुली राज्यसभा के लिए मनोनीत

महाभारत की द्रौपदी रूपा गांगुली राज्यसभा के लिए मनोनीत

अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सदस्य रूपा गांगुली को आज राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया। रूपा ने लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत में द्रौपदी का किरदार अदा किया था।
Advertisement
Advertisement
Advertisement