महाराष्ट्र में सरकार के किसी भी फैसले के खिलाफ कुछ भी बोलना मुश्किल होता जा रहा है। भाजपा-शिवसेना सहित तमाम दक्षिणपंथी संगठन और खुद राज्य सरकार उनके खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर लेती है।
दो साल के अंतराल के बाद दिबाकर बनर्जी अपनी नई फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी के साथ लोगों के सामने हैं। बनर्जी ने प्रसिद्ध बांग्ला लेखक शार्देंदू बंद्योपाध्याय रचित प्रसिद्ध चरित्र ब्योमकेश बक्शी को केंद्र में रखकर दूसरे विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि में उस दौर के कोलकाता और युद्ध के दौरान जापानी सेना के भारत में लगातार बढ़ते अभियान के साथ-साथ चीनी और जापानी ड्रग माफिया की कहानी को एक सस्पेंस थ्रिलर के रूप में पेश किया है।
पंजाब के गुरदासपुर जिले का गुमान गांव आने वाले दो दिन मराठी भाषियों से गुलजार रहेगा। गुमान में भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का 88 वां संस्करण शुरू हो रहा है। गुमान वही स्थान हैं जहां मराठी संत नामदेव ने अपने जीवन के अंतिम साल गुजारे थे।
शाहरूख खान और काजोल रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में एक बार फिर साथ आएंगे नजर। पर्दे पर सबसे सफल मानी जाने वाली जोड़ी शाहरूख खान और काजोल को एक बार फिर अपनी फिल्म दिलवाले के जरिए दर्शकों के सामने लाने जा रहे निर्देशक रोहित शेट्टी ने कहा है कि इस साल क्रिसमस के मौके पर यह फिल्म प्रदर्शित होगी।
शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कामयाब अभिनेताओं को बॉलीवुड भेजने वाले दिल्ली से एक और हीरो दस्तक देने को तैयार है और वो है अजित अहमद सोढ़ी। 6 फुट के अजित कद-काठी और अंदाज से पूरी तरह हीरो नजर आते हैं। अजित ‘जी भर के जी ले’ फिल्म में जेपी दत्ता की बेटी के साथ दिखने वाले हैं यह फिल्म मई में रिलीज होने जा रही है।
राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित हो गए हैं। इसी घोषणा के साथ प्रियंका चोपड़ा का राष्ट्रीय पुरस्कार पाने का ख्वाब टूट गया। मैरी कॉम को लोकप्रिय फिल्म का खिताब तो मिला पर यह फिल्म न श्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में आ सकी न प्रियंका को श्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। कंगना रणौत ने क्वीन के लिए बाजी मार ली है।
निर्भया पर बनी विवादित फिल्म की ब्रितानी फिल्मकार का कहना है कि सामूहिक बलात्कार पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर भारत का प्रतिबंध बहुत लंबा नहीं चलेगा। यह विचार फिल्मकार लैस्ली उडविन ने अमेरिका में पीटीआइ-भाषा के सामने व्यक्त किया।