महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही ले जाने के लिए उसका पति स्वास्थ्य केंद्र से करीब डेढ़ घंटे तक गुहार लगाता रहा। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला को एंबुलेंस नहीं मिली।
सोशल मीडिया पर अधिकतर सक्रिय रहने वाली भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की एक पाकिस्तानी महिला ने जमकर तारीफ करते हुए उन जैसी ही पाकिस्तान की PM होने की इच्छा जताई है।
मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले के आरोपी प्रवीण यादव ने बुधवार को सुबह खुदकुशी कर ली। आरोपी की जबलपुर उच्च न्यायालय में गुरुवार को पेशी होनी थी।
पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में महिलाओं का रेप होने से जुड़ी विवादास्पद बयान के बाद सुर्खियों में आई रूपा गांगुली को भाजपा ने महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनकी जगह लॉकेट चटर्जी को पार्टी की महिला इकाई का अध्यक्ष बनाया है।
मुंबई की मशहूर महिला बाइकर जागृति होगले सोमवार को सड़क पर मौजूद गड्ढों का शिकार बन गई। गड्ढों के कारण ट्रक की चपेट में आने से अपनी जान गंवाने वाली महिला बाइकर के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
महिला विश्व कप में भारत के फाइनल में पहुंचने पर बीसीसीआई ने सभी महिला क्रिकेटर को 50-50 लाख रुपए इनाम में देने की घोषणा की है। वहीं सपोर्ट स्टाफ को भी 25-25 लाख रुपए का ऐलान किया गया। अब 23 जुलाई को भारत का सामना खिताबी मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड से होगा। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को मात दी।
संसद के दोनों सदनों में बुधवार को किसानों की खुदकुशी और अन्य मुद्दों को लेकर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया। मंगलवार को भी विपक्ष के हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई थी।