दिल्ली आईआईटी कैंपस की एक पीएचडी छात्रा ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। 28 वर्षीय मृतिका शादीशुदा थी और वाटर रिसोर्स में रिसर्च कर रही थी। उसका पूरा परिवार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहता है।
साउथ दिल्ली के बेरसराय में साथी महिला अधिकारी को स्विमिंग पूल में डूबने से बचाने के दौरान एक प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी की मौत हो गई है। अधिकारी अपने दोस्तों के साथ फॉरेन सर्विस इंस्टीट्यूट में आकर पार्टी कर रहा था। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान अधिकारी ने शराब पी रखी थी।
आंध्र प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा है कि बलात्कारियों की चमड़ी उधेड़ दी जानी चाहिए और उनका सड़क पर जुलूस निकालना चाहिए। बलात्कार पीड़िताओं से मिलकर भावुक हुईं आयोग की अध्यक्ष नन्नापनेनी राजकुमारी ने यह बयान दिया है।
इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने आज भारतीय महिला उज्मा को स्वदेश लौटने की अनुमति दे दी। उज्मा ने यहां भारतीय उच्चायोग में शरण ले रखी है। उसका आरोप है कि पाकिस्तानी नागरिक ताहिर अली ने उसके साथ बंदूक की नोक पर शादी की है।
एकदिवसीय महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज झूलन गोस्वामी अपनी उपलब्धि से काफी खुश हैं। लेकिन उनका मानना है कि वह रिकॉर्ड के लिए नहीं खेलतीं। चार देशों के टूर्नामेंट से जीत हासिल करने वाली टीम की सदस्य झूलन कहती हैं कि इस टूर्नामेंट में अगले महीने होने वाले विश्व कप के लिए अभ्यास का अच्छा मौका मिल।
देश में आए दिन महिलाओं पर होने वाले यौन अपराधों का मामला सामने आता रहता है। शायद ही कोई ऐसा दिन होगा, जब इस तरह की कोई खबर पढ़ने और सुनने को न मिले। एक ऐसा ही मामला केरल में भी सामने आया जहां, महिला ने आत्मरक्षा के लिए बलात्कार करने वाले उस शख्स। के जननांगों को ही काट दिया।
भारत की दो महिला क्रिकेटरों ने अपनी उम्दा बल्ल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है। महिला बल्लेबाज दीप्ति शर्मा और उनकी सलामी जोड़ीदार पूनम राउत ने दक्षिण अफ्रीका में आयरलैंड के खिलाफ 320 रन जोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। महिला क्रिकेट में ये पहला मौका था जब किसी जोड़ी ने 300 का आंकड़ा छुआ या पार किया।
अशय और शिवदा की शादी थोड़ी अलग थी। शादी में रीति-रिवाज सब हुए लेकिन पुरुष पंडित की जगह सारे संस्कार महिला पंडित ने कराए। भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे के बेटे और भाजपा के फॉरेन अफेयर्स कोश के विजय चौथवाले की भतीजी नागपुर में परिणय सूत्र में बंधे।
मराठी फिल्म निर्माता अतुल बी तपकीर ने आज पुणे के होटल में सुसाइड कर लिया। मौत से पहले उन्होंने फेसबुक पर एक लम्बा पोस्ट भी लिखा है। जिसमें उन्होंने फिल्म 'ढोल ताशे' में हुए भारी नुकसान और तनावपूर्ण पारिवारिक जीवन को कारण बताया है।